★ लोकोक्तियाँ एवं मुहावरे (Proverbs and Idioms)

1- अक्ल के पीछे लाठी लिए फिरना - (मूर्खता से काम करना)।

तुम्हें कितनी बार समझाया गया है लेकिन तुम हो, अक्ल के पीछे लाठी लिए फिरते हो।

2- आँख दिखाना - (धमकाना)

आपका आँख दिखाना बेकार है लेकिन मैं तो झूठ का सहारा नहीं दूंगा।

3- आँखों में धूल झोकना - (धोखा देना)

हमारे नेता आजकल खुलेआम जनता की आँखों में धूल झोक रहे हैं।

4- आगबबूला होना - (अत्यधिक क्रोधित होना)

हनुमान के द्वारा राम की प्रशंसा सुनकर रावण आगबबूला हो गया।

5- आस्तीन का साप - (मित्रता की ओट में छिपा हुआ शत्रु)

हमें सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि हमारे दल में बहुत से आस्तीन के साँप घुस आए हैं।

6- ईद का चाँद होना - (बहुत कम दिखाई पड़ना)

सुरेश कहाँ थे, तुम तो ईद का चाँद हो गए हो।

7- ऊँट के मुँह में जीरा - (ज्यादा मिलने के बजाय कम मिलना)

इतनी बड़ी योजना के लिए पचास हजार रूपये तो ऊँट के मुँह में जीरा है।

8- कान पर जूँ न रेंगना - (ध्यान न देना)

मैनें तुम्हें कितनी बार समझाया है कि कोई भी काम करो तो लगन के साथ करो, लेकिन तुम्हारे कान पर जूँ नहीं रेंगती।

9- गड़े मुर्दे उखाड़ना - (पुरानी बातों फिर से दोहराना)

हम सब को एकसाथ मिलजुल कर रहना चाहिए लेकिन कुछ लोगों की तो आदत होती है गड़े हुए मुर्दे को उखाड़ना।

10- गागर में सागर भरना - (थोड़े में बहुत कह देना)

सूरदास जी ने अपने दोहों में गागर में सागर भर दिया है।

11- घाव पर नमक छिड़कना - (दुखी इंसान को और दुखी कर देना)

असफलता के बिना कोई सफलता नहीं प्राप्त कर सकता लेकिन तुम उसे गलत सही बोलकर उसके घाव पर क्यों नमक छिड़क रहे हो।

12- घी के दिये जलाना - (अत्यंत खुश होना)

कर्नल सुनील रावत के बीस साल बाद घर लौटने पर उनके घरवालों ने घी के दिये जलाए।

13- अक्ल के दुश्मन - (मूर्ख)

तुम तो अक्ल के दुश्मन हो भला अपनों से कौन वैर करता है।

14- अंगारे उगलना - (गुस्से में बोलना)

हमेशा अपने कर्मचारियों से अच्छा व्यवहार करना चाहिए नहीं तो जो अधिकारी अपने सहयोगियों पर आग उगलता रहता है फिर उसे कोई पसंद नहीं करता।

15- अंगारों पर चलना - (जानबूझकर खतरे में पड़ना)

दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो खुद को सर्वश्रेष्ठ बताने के लिए अंगारों पर चलने लगते हैं।

16- फूले न समाना - (बेहद प्रसन्न होना)

आईएएस का पद मिलने के बाद मुकेश फूला नहीं समा रहा था।


17- अन्न जल उठ जाना - (अंतिम समय आना)

रामेश्वर की बीमारी जल्द ही इस संसार से उसका अन्न जल उठा लेगी।

18- आँख का तारा - (प्रिय होना)

इकलौता पुत्र अपने माँ बाप का आँखों का तारा होता है।

19- घोड़े बेचकर सोना - (गहरी नींद में सोना)

इतना काम होने के बावजूद भी वह घोड़े बेचकर सो रहा है।

20- छक्के छुड़ाना - (परास्त कर देना/हरा देना)

इस बार आईपीएल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने आस्ट्रेलिया के छक्के छुड़ा दिए।





Post a Comment

और नया पुराने