दुनिया के 5 सबसे खुशहाल देश

1 - फिनलैंड- 

हजारों झील के लिए प्रसिद्ध फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश है। यहाँ मई से अगस्त के महीने में सूर्यास्त नहीं होता है मतलब रात के समय में भी यहाँ पर दिन होता है। यहाँ की पुलिस और इंटरनेट सुरक्षा इन दोनों को ही पूरी दुनिया में दूसरे स्थान पर रखा गया है। फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी है। 


यहाँ का क्षेत्रफल कुल 338,145 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। फिनलैंड में दो भाषाओं का प्रयोग किया जाता है - फिनिश और स्वेडिश। फिनलैंड की करेंसी यूरो है।

2 - डेनमार्क- 

यूरोप द्वीप का देश डेनमार्क जो खुशहाल देशों में शामिल है। शांति के मामले में डेनमार्क आइसलैंड के बाद दुनिया का सबसे शांत देश है जहां पर करप्शन ना के बराबर है। डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगेन है और यहाँ पर डेनिश भाषा का प्रयोग किया जाता है। डेनमार्क का क्षेत्रफल 43,075 वर्ग किलोमीटर है। डेनमार्क की करेंसी क्रोन है।


3 - नाॅर्वे- 

नाॅर्वे एक ऐसा खुशहाल देश जिसे सूर्योदय का देश भी कहा जाता है। यहाँ मई से जुलाई तक यानी 76 दिनों तक सूरज डूबता ही नहीं है। यहाँ का बिग्रेन बंदरगाह जो पूरी दुनिया में मशहूर है। नाॅर्वे की राजधानी ओस्लो है और ये 323,878 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। नाॅर्वे में नाॅरवेजियन भाषा बोली जाती है। यहाँ की करेंसी क्रोन है।


4 - आइसलैंड- 

उत्तरी-पश्चिमी यूरोप में उत्तरी अटलांटिक में स्थित आइसलैंड जहाँ पर हर साल 10 लाख से भी ज्यादा पर्यटक आते हैं। आइसलैंड एक ऐसा देश है जहाँ पर हिमनद, झरने और वहाँ की सुंदरता पे लोग मोहित हो जाते हैं। आइसलैंड की राजधानी  रेक्याविक है और आइसलैंडिक भाषा बोली जाती है। इसका क्षेत्रफल 102,820 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। आइसलैंड की करेंसी आइसलैंडिक क्रोन है।


5 - स्विट्जरलैंड- 

भारत की अधिकतम फिल्में यहीं पर शूट की जाती हैं। यहाँ की 60% जगह आल्प्स पर्वतों से ढ़की हुई है इसीलिए यहाँ पर खूबसूरत पर्वत, झील, चरागाह और गाँव भी है जिसे दूर दूर से लोग देखने आया करते हैं। यहाँ के लोगों का पहनाव पोशाक बाकी देशों से बिल्कुल अलग है जिसे दुनिया का सबसे अनोखा लाइफ स्टेटस कहा जाता है। 


स्विट्जरलैंड की घड़ी, चाॅक्लेट्स और भी चीजें बहुत प्रसिद्ध है। यहाँ की राजधानी बर्नी है और इस देश की चार राष्ट्रीय भाषाएं हैं - जर्मन, फ्रेंच, इटैलियन और रोमानिश। इसका कुल क्षेत्रफल 41,293 वर्ग किलोमीटर है। स्विट्जरलैंड की करेंसी फ्रैंक है।

Post a Comment

और नया पुराने