अधिक उम्र वाले जीव

Rough eye rockfish - इनकी उम्र सीमा 200 साल से भी अधिक होती है। इसका नाम इसके आँख के निचली पलक पर पाए जाने वाले स्पाइन के कारण दिया गया है। ये ज्यादातर प्रशांत महासागर में पाई जाती है। लगभग 560 फीट से 2200 फीट गहरे पानी में रह सकती है। उम्र के साथ साथ इन मछलियों के आकार भी बढ़ते जाते हैं।


Red sea urchins - ये 400 करोड़ साल पुरानी है, ज्यादातर ये एक ही समय पर गुजरती हैं और इनका पूरा शरीर कांटों से घिरा हुआ होता है। ऐसे प्रजातियों की उम्र सीमा 100 साल होती है।


Bowhead whales - इस व्हेल का वजन 75 से 100 टन के बीच होता है और ये 14 से 18 मीटर लंबी होती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि ये व्हेल्स इस पृथ्वी पर सबसे बड़े और पुराने ममल्स में से एक है। कई बोहेड व्हेल्स हैं जिनकी उम्र 211 या उसके बाद भी होती है लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जो 20-60 की ही उम्र में मर जाते हैं जिसका एक कारण प्रदूषण भी है।


Stone fish - 41 इंच लंबी इस मछली की उम्र 200 साल मानी जाती है जो कि अलास्का में पाई जाती है। इस मछली का नाम शार्टृरेकर भी है। इस मछली पर किसी का पैर पड़ जाए तो ये अपने ऊपर पड़ने वाले वजन की मात्रा में न्यूरोटाक्सिन जहर निकालती है।


Tortoise - इन्हें तैरना नहीं आता लेकिन ये अपनी साँस को काफी देर तक रोक सकते हैं अधिकांश जमीन पर रहने वाले कछुए फल, फूल खाकर ही जिंदा रहते हैं और इनकी कई प्रजातियां 250-300 साल तक जीवित रहती हैं।


Ocean quahog - ये शंख की तरह होती है और अपने गलफड़े की मदद से ऑक्सीजन लेते हैं और उसी के जरिए अपना भोजन बनाते हैं। अक्सर ये कीचड़ में पाए जाते हैं। ये 507 साल तक के आसपास जीवित रहते हैं।


Antarctic sponge - एक दिन में ये जीव मात्र 1 मिलीमीटर ही चल पाते हैं। स्पांज की 5-10,000 तक प्रजातियां पाई जाती है। इनकी उम्र सीमा 150,000 साल तक होती है।


Jelly fish - ये जन्म के समय लगभग 1 मिलीमीटर होती हैं और बड़े होते ही ये 4.5 मिलीमीटर की हो जाती हैं। जब ये बड़ी हो जाती है तो इनमें इतनी टेंडेंसी होती है कि ये दोबारा एक छोटे बच्चे के बराबर हो सकती है और फिर से बढ़ने लगती हैं। इसे एक अमर जीव भी कह सकते हैं।



Post a Comment

और नया पुराने