आशा पारेख को मिला "दादा साहेब फाल्के पुरस्कार"

भारत की सबसे मशहूर अभिनेत्री आशा पारेख जिन्हें 30 सितंबर 2022 को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े पुरस्कार दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार महोत्सव में 79 वर्ष की आशा पारेख को इस सम्मान से पुरस्कृत किया गया।


साल 1992 में भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था। 1952 में बनी फिल्म - दिल देके देखो जिसमें आशा जी ने शम्मी कपूर के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उनके 80वें जन्मदिन से पहले उन्हें ये प्रतिष्ठित पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया जिसके लिए वो बेहद खुश हैं। साल 2019 में दक्षिण भारत के अभिनेता रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया था।

दस वर्ष की थी आशा पारेख, जब इन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। इस पुरस्कार से सम्मानित अभिनेत्री पारेख को देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने बधाई दी। भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार समिति के पाँच सदस्यों ने (उदित नारायण, आशा भोंसले, हेमा मालिनी, टी.एस नागभरण, पूनम ढ़िल्लो) ने आशा पारेख का चयन किया। साल 1969 में 17वें राष्ट्रीय फिल्म समारोह में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित की गई पहली अभिनेत्री देविका रानी जी थी।

अपने करियर के दौरान आशा जी लगभग 95 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं और आज भी लाखों करोड़ों लोग इनके दीवाने हैं। इनकी सुपरहिट फिल्में हैं - प्यार का मौसम, कारवाँ, कटी पतंग, माँ, तीसरी मंजिल, बहारों के सपने, दो बदन, लव इन टोक्यो, आन मिलो सजना और मैं तुलसी तेरे आँगन की। पारखे जी ने गुजराती, हिंदी, पंजाबी और कन्नड़ जैसी भाषाओं के साथ फिल्मों में काम किया है। आशा पाखेर एक अभिनेत्री तो हैं ही इसके अलावा वो एक निर्माता और निर्देशक भी रह चुकी हैं।


साल 1999 में आई फिल्म 'सर आँखों पर' जिसमें वो अंतिम बार दिखाई दी थी। आशा पारेख को इस महान पुरस्कार से सम्मानित किया गया और ये भारत के लिए बड़े गर्व की बात है क्योंकि पूरे 37 साल बाद किसी अभिनेत्री को फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया है। साल 2000 में मशहूर गायिका आशा भोंसले को ये सम्मान दिया गया था।

अपनी खूबसूरती से किया सबको दीवाना


आशा पारेख अपने बेहतरीन लुक के साथ काफी अलग दिखाई पड़ती हैं। उनका हेयरस्टाइल और कपड़ों का ट्रेंड उन्हें बाकी अभिनेत्रियों से काफी अलग बनाता है। इनके स्टाइल को आज की हिरोइनें भी कॉपी करती हैं। आशा पारेख ज्यादातर साड़ी में नजर आती हैं लेकिन उनका मानना है कि खूबसूरत दिखने के लिए कोई उम्र निर्धारित नहीं होती।




Post a Comment

और नया पुराने