गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स क्या है और क्यों है इतना ख़ास
फिल्म और टेलीविज़न जगत में कुछ अवॉर्ड्स ऐसे होते हैं जिनका नाम सुनते ही उनकी अहमियत समझ आ जाती है। ये ख़ास अवॉर्ड सिर्फ हॉलीवुड तक सीमित नहीं है बल्कि इसका प्रभाव दुनिया भर के सिनेमा और टेलीविज़न इंडस्ट्री पर भी पड़ता है। कई बार ऐसा भी हुआ कि जो नाम गोल्डन ग्लोब में सुने जाते हैं, वही आगे चलकर ऑस्कर तक पहुँचते हैं।
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड क्या है?
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है। हर साल ये पुरस्कार उन कलाकारों, फिल्मों और टीवी शोज को दिया जाता है जिन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया हो। इसमें फिल्मों के साथ - साथ टीवी इंडस्ट्री को भी सम्मानित किया जाता है और यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है। गोल्डन ग्लोब हॉलीवुड की दुनिया का सबसे अहम अवॉर्ड माना जाता है और इसे जीतना किसी भी कलाकार के लिए बड़ी उपलब्धि होती है।
गोल्डन ग्लोब की शुरुआत
गोल्डन ग्लोब शुरुआत में उतना भव्य नहीं था जितना की आज दिखता है। इसकी शुरुआत 1940 के दशक में हुई थी, ये वो समय था जब हॉलीवुड के चर्चे दुनियाभर में हो रहे थे और कई विदेशी पत्रकार अमेरिका में रहकर हॉलीवुड फिल्मों पर रिपोर्टिंग करते थे। इन्ही पत्रकरों ने मिलकर हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन (HFPA) की स्थापना की।
इसके सदस्यों को लगा कि हर साल हॉलीवुड बेहतरीन प्रदर्शन करता है लेकिन उसे पहचान नहीं मिल पा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने गोल्डन ग्लोब की कल्पना की, जो फिल्मों और कलाकारों के प्रतिभा की असली पहचान बन गई। साल 1944 में इस अवॉर्ड की शुरुआत हुई।
पहला गोल्डन ग्लोब
पहला गोल्डन ग्लोब 1944 में दिया गया। उस वक़्त सिर्फ कुछ ही श्रेणियां थी, जिन्हें ये अवॉर्ड दिया जाता था - बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस। बाद में टीवी और फिल्म का दायरा बढ़ा और इसी के साथ नई श्रेणियां भी जुड़ती गई और आज गोल्डन ग्लोब में ड्रामा, फिल्म, कॉमेडी फिल्म, टीवी सीरीज, मिनी सीरीज जैसे कई तरह के पुरस्कार दिए जाते हैं।
टीवी, ड्रामा और कॉमेडी को भी सम्मान
एक समय था जब ये अवॉर्ड सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित था लेकिन बेहतर प्रदर्शन और लोकप्रियता बढ़ने की वजह से गोल्डन ग्लोब ने टीवी को भी उतना ही महत्त्व दिया। गोल्डन ग्लोब की एक ख़ास पहचान है - फिल्मों को दो हिस्सों में बाँटना : ड्रामा और कॉमेडी। इससे फायदा ये हुआ कि गंभीर फिल्मों के साथ सामान्य फिल्मों को भी बराबर मौका मिला।
गोल्डन ग्लोब और ऑस्कर का कनेक्शन
गोल्डन ग्लोब पुरस्कार को अक्सर ऑस्कर का पूर्व संकेत माना जाता है मतलब जो फिल्म या कलाकार इस पुरस्कार को जीतता हैं, उसके ऑस्कर जीतने की संभावना बढ़ जाती है। गोल्डन ग्लोब को 'अवॉर्ड सीजन' की शुरुआत कहा जाता है क्योंकि ये अवॉर्ड आमतौर पर साल की शुरुआत में होते हैं वहीं ऑस्कर कुछ समय बाद होते हैं।
गोल्डन ग्लोब जीतने वाली यादगार फिल्में
इस अवॉर्ड के मंच पर हर साल हजारों फिल्में मुकाबला करती हैं, लेकिन कुछ फिल्में ऐसी भी होती हैं जो अवॉर्ड जीतने के साथ सिनेमा के इतिहास में जगह भी बना लेती हैं। ये फिल्में दर्शकों के साथ अवॉर्ड जूरी को आकर्षित करती हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ यादगार फिल्मों के बारे में -
टाइटैनिक (1977)
जेम्स कैमरून की फिल्म टाइटैनिक में लियोनार्डो डिकैप्रियो और केट विंसलेट की जोड़ी ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। जब ये रिलीज़ हुई तो किसी ने नहीं सोचा था कि ये फिल्म प्यार और त्रासदी की सबसे बड़ी कहानियों में गिनी जाएगी।
टाइटैनिक की सफलता ने साबित किया कि जब आकर्षक कहानी के साथ बेहतरीन तकनीक होती है, तो इतिहास बनता है। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में इस फिल्म ने बेस्ट मोशन पिक्चर, ड्रामा और बेस्ट डायरेक्टर जैसे बड़े अवॉर्ड जीते।
द लार्ड ऑफ द रिंग्स : द रिटर्न ऑफ द किंग (2003)
ये फिल्म एक भव्य सिनेमाई अनुभव थी जादुई दुनिया, शानदार दृश्य प्रभाव और मजबूत किरदारों ने इस फिल्म को बेहद ख़ास बना दिया। इसे बेस्ट मोशन पिक्चर, ड्रामा का सम्मान मिला और डायरेक्टर पीटर जैक्सन को भी सराहा गया।
जोकर (2019)
ये एक अलग तरह की फिल्म थी (अँधेरी, गहरी और मनोवैज्ञानिक) इस फिल्म में जोक्विन फीनिक्स ने ऐसा अभिनय किया कि दर्शक भी हैरान रह गए। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में उन्हें बेस्ट एक्टर - ड्रामा का अवॉर्ड मिला। इस फिल्म ने ये बताया कि कॉमिक बुक करैक्टर पर भी प्रभावशाली सिनेमा बनाया जा सकता है।
अवतार
जेम्स कैमरून की ही फिल्म है - अवतार, जिसने तकनीक के मामले में सिनेमा को नई दिशा दी। इसकी रंगीन और अनोखी दुनिया ने दर्शकों को आकर्षित किया। इस फिल्म को बेस्ट मोशन पिक्चर, ड्रामा और बेस्ट डायरेक्टर जैसे बड़े सम्मान मिले।
इन फिल्मों की सफलता बॉक्स ऑफिस के साथ - साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड की पहचान बनी और यही वजह है कि ये फिल्में आज भी दुनिया भर के दर्शकों की पसंद बनी हुई है।
गोल्डन ग्लोब विजेता सितारे
मेरिल स्ट्रीप -
हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मेरिल स्ट्रीप 9 गोल्डन ग्लोब पुरस्कार विजेता रहीं। द आयरन लेडी, जूली एंड जूलिया, सोफीस चॉइस, द फ्रेंच लेफ्टिनेंट्स वुमन ये इनकी शानदार पुरस्कृत फिल्में हैं। उन्हें अक्सर सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है।
स्टीवन स्पीलबर्ग
दुनिया के मशहूर डायरेक्टर स्टीवन स्पीलबर्ग अपने अब तक के करियर में 4 बार गोल्डन ग्लोब जीत चुके हैं। इनकी प्रसिद्ध फिल्में शिंडलर्स लिस्ट, सेविंग प्राइवेट रायन, द कलर पर्पल हैं।
जिम कैरी
कॉमेडी के लिए मशहूर जिम कैरी 2 गोल्डन ग्लोब अपने नाम कर चुके हैं। इन्होने साबित किया कि कॉमेडी भी एक कला है। इनकी कॉमेडी - द ट्रूमैन शो, मैन ऑफ द मून है।
गोल्डन ग्लोब विजेता टीवी शोज़ में गेम ऑफ थ्रोंस और द क्राउन जैसे मशहूर टीवी सीरीज़ का नाम आता है।
रेड कार्पेट का ग्लैमर
गोल्डन ग्लोब सिर्फ अवॉर्ड के लिए ही नहीं बल्कि रेड कार्पेट फैशन के लिए भी मशहूर है। दुनिया भर के बड़े सितारे महंगे डिजाइनर कपड़े पहनकर रेड कार्पेट पर चलते हैं। लोगों की दिलचस्पी सबसे ज्यादा ये देखने में होती है कि किसने क्या पहना है।
ये अवॉर्ड जीतना किसी भी कलाकार या फिल्म के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होती है जैसे - फिल्म की लोकप्रियता और कमाई बढ़ती है, ऑस्कर जीतने की संभावना बढ़ती है और पूरी दुनिया में पहचान मिलती है।
निष्कर्ष
गोल्डन ग्लोब का इतिहास ये दर्शाता है कि ये सिर्फ ट्रॉफी देने वाला शो नहीं बल्कि कला, प्रतिभा और मनोरंजन का त्यौहार है। टाइटैनिक, अवतार, जोकर जैसी फिल्मों से लेकर मेरिल स्ट्रीप और स्टीवन स्पीलबर्ग जैसे बेहतरीन कलाकारों तक इस अवॉर्ड ने महान प्रतिभाओं को सम्मानित किया है।
अगर आप फिल्में और वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं तो गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड यह जानने का बेहतर तरीका है कि दुनिया में सबसे बेहतरीन कंटेंट कौन बना रहा है।
अस्वीकरण
यह लेख केवल जानकारी और सामान्य जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई जानकारी विभिन्न सार्वजानिक स्रोतों पर आधारित है। अवॉर्ड से जुड़ी श्रेणियाँ या विजेताओं की सूची समय के साथ बदल सकती हैं।


एक टिप्पणी भेजें