एलोन मस्क के प्रेरक वाक्य




1.     एक ही चीज़ है जिसका कोइ अर्थ है, और वह है ज्ञान के लिए प्रयास करना।


2.     जब मैं कॉलेज में पढ़ता था तो मैं उन चीजों में शामिल होना चाहता था जो इस दुनिया मे बदलाव लाये, और आज मैं वही करने में लगा हूँ।


3.       बहुत लंबे समय तक नाराज होने के लिए ये जिंदगी बहुत छोटी है।


4.     कभी भी नई चीज़ करने से मत डरो क्योंकि यही तो वो चीज़ है, जो आपको दुनिया से अलग बनाती है।


5.      मुझे हमेशा से ऐसा लगता है किसाधारण व्यक्ति के लिए असाधारण चीज़ को चुनना सम्भव है।


6.    आपको कोई भी काम इसीलिए नहीं करना चाहिए कि वह अलग है, बल्कि उसका बेहतरीन होना भी आवश्यक है।


7.    असफलता एक विकल्प है, अगर कोई व्यक्ति असफल नहीं हो रहा तो वह इनोवेट नही कर रहा है।


8.    धैर्य बहुत बड़ा गुण है,और मैं इसे सीख रहा हूँ।यह बहुत कठिन चीज़ है।


9.     नई रणभूमि से मत डरो।


10.   अगर आप अपनी टीम से कुछ असाधारण काम करवाना चाहते हो तो आपकी टीम पॉवरफुल होनी चाहिए।


11.    प्रॉब्लम-: असली प्रॉब्लम नहीं है, बल्कि उसका हल ढूंढना असली प्रॉब्लम है।


12.  मुझे लगता है कि मैं मेरे रहते हुए लोगों को मंगल ग्रह पर भेज पाऊंगा।


13.   आपको कुछ कर गुजरना है तो आपको बहुत मोटिवेट होना होगा वरना आप हमेशा खुद को दुःखी ही करते रहोगे।


14.    आप जो भी अच्छी चीजें बनाना चाहते हैं उसे बनाने के लिए संकल्पवान बने,उसमें जो भी गलत चीज़ है उसे खोजें और ठीक करें। अपने दोस्तों से नेगटिव फीडबैक लेते रहें।


15.    अगर कुछ बहुत महत्वपूर्ण है, तो भले ही परिस्थितियां आपके खिलाफ हों, फिर भी आपको वो करना चाहिए।


16.  लोग बेहतर तरीके से कार्य तब करते हैं, जब उन्हें पता हो कि मेरा लक्ष्य क्या है और क्यों है।


17.    लगातार कोशिश करते रहिये कि आप और बेहतर कैसे कर सकते हैं, और खुद से प्रश्न करते रहिए, यह एक बेस्ट एडवाइस है।


18.    एक उद्दामी होना शीशा खाने और मौत की खाई में घूरने जैसा है।


19.    पहला कदम ये स्थित करना है कि कोइ चीज सम्भव है, उसकी संभावना घटित होगी।


20.    एक ही टोकरी में सारे अंडे रखना उचित है, जब तक आप ये कंट्रोल कर रहे हो कि टोकरी का क्या होगा।


21.    मुझे लगता है कि दुनिया कि सबसे अच्छी सलाह यही है ,‛लगातार सोचो और इस बात पर ध्यान दो कि तुम कैसे और बेहतर कर सकते हो’।


22.   मुझे लगता है कि आज के समय में सोशल मीडिया पर एक्टिव होना चाहिये,लेकिन कई बार यह नकारात्मक प्रभाव भी डालती है।


23.    मैं ये नहीं कहूंगा कि मुझे डर नहीं लगता या मैं डरता नही, दरअसल मैं चाहता हूँ कि मुझे कम डर लगे क्योंकि डर मेरे नर्वस सिस्टम को हिला कर रख देता है और डर के कारण मन भटकता है।


24.   मैं उन चीजों को करने में इच्छुक हूँ, जो दुनिया बदल दें,जो भविष्य पर असर डाले। नई तकनीक कुछ ऐसा करे जिसे देख लोग कहें कि अरे! ऐसा कैसे हो सकता है, आखिर ये हुआ कैसे।


25.   मानव जाति का भविष्य दो हिस्सों में बटने जा रहा है। या तो हम दूसरे ग्रहों पर भी जा सकेंगे या फिर केवल एक ग्रह के हो कर रह जाएंगे, और अंत में विलुप्त हो जाएंगे।


26.   मुझे लगता है कि लगातार फीडबैक लेते रहना चाहिए, इससे हमें ये पता चलता है कि हम कितना अच्छा कर रहे है, और कितना अच्छा कर सकते हैं।


27.     अधिकतर मैं खुद को एक इंजीनियर के रूप में प्रस्तुत करता हूँ।


28.   कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें परिवर्तन पसंद नही है, किन्तु यदि दूसरा रास्ता बर्बादी हो तो परिवर्तन को अपना लेना चाहिए।


29.   अगर मेरे रहते इंसान मंगल ग्रह पर नहीं उतरा तो मुझे बहुत निराशा होगी।


30.   मैं समय की कीमत समझता हूँ, और यकीन मानिए मैंने इसके लिए कोइ पुस्तक नहीं पढ़ी है।


31.    अगर जीवन में कुछ बड़ा हासिल करना है तो एवरेज लोगों से ज्यादा कार्य करो।


32.    मुझे वो नहीं करना जो किया जा सके, बल्कि मुझे वो करना है जो किया जाना चाहिए।


33.    मैं जो कुछ भी कहता हूँ अक्सर वो हो जाता है, भले ही समय पर नहीं हो लेकिन वह हो जाता है।


34.   दृढ़ता बहुत जरूरी है, अपको तब तक हार नहीं मननी चाहिए जब तक कि आपको हार मानने के लिए मजबूर न किया जाए।


35.     अगर आप सुबह उठते हैं और आपको ये लगे कि भविष्य बेहतर होने वाला है, तो समझ लेना कि यही अच्छे दिन है, वरना ये अच्छा दिन नहीं है।


36.    मैं मंगल ग्रह पर मरना चाहूंगा। बस टक्कर कि वजह से नहीं।


37.    एक बच्चे के रुप मे मैं केवल सवाल पूछता....।


38.    दा हिचहाईकर गाइड टू दा गैलेक्सी: इसने मुझे सिखाया की कठिन चीज़ ये पता लगाना है कि कौन से सवाल पूछने है, लेकिन एक बार आप ये कर लेते हो तो बाकी चीजें बहुत आसान हो जाती हैं।


39.    मेरा मानना है कि पृथ्वी पर जीवन सिर्फ समस्याएं सुलझाने से बढ़ कर होना चाहिए।ये कुछ रोचक होना चाहिए, तब भी जबकि वो विकृत हो।


40.    मैंने मेरी सभी कम्पनियों के लिए अपना मोटिवेशन ऐसी चीजों में शामिल होने का रखा है, जो इस दुनिया पर सकारात्मक प्रभाव डाले।


41.    चलिए आम चीजों से हट कर सोचे और एक ऐसा वातावरण बनाये जहाँ इस तरह कि सोच को प्रोत्साहन मिले और उसे पुरस्कृत किया जाए और जहाँ फेल होना भी ठीक हो।


42.    मेरी सबसे बड़ी गलती शायद किसी के व्यक्तित्व के बजाय उसके प्रतिभा को कहीं अधिक महत्व देना है, मेरा मानना है कि यह अधिक मायने रखता है कि किसी का दिल अच्छा है।


43.    लोग बेहतर काम तब करते हैं जब वे जानते हैं कि उनका लक्ष्य क्या और क्यों है । ये जरूरी है कि लोग सुबह काम परजाने के बारे में सोचे और अपना काम  इंजॉय करें।


44.    अगर आप कुछ सौ साल पीछे जाएं तो जिन चीजों को आज हम महत्व नही देते हैं वो तब जादू जैसी प्रतीत होती थी- लंबी दूरी पर बात करना, तस्वीरे भेज पाना, उड़ते हुए ओरेकल कि तरह बहुत सारे डेटा को एक्सेस करते हुए। ये सब वो चीजें हैं जिन्हें कुछ सौ साल पहले जादू माना जाता था।


45.    बिज़नेस शुरू करना और उसे ग्रो करना उतना ही उसे करने वाले लोगो कि इनोवेशन, ड्राइव ,और डिटरमिनेशन के बारे में है, जितना कि जो वो प्रोडक्ट बेचते हैं उसके बारे में है।


46.    पे-पॉल से जाते समय मैंने सोचा: 'अच्छा! और कौन-सी समस्याएं हैं जिनकी मानवता के भविष्य को प्रभावित करने की सबसे अधिक संभावना हैं?' मैंने इस नजरिए से नहीं सोचा कि,'पैसा बनाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है।


47.    कोइ भी जटिल काम करने के लिए बहुत सारे लोगो कि भर्ती करना एक गलती होगी।संख्या कभी भी टैलेंट कि कमी को पूरा नहीं कर सकती है, (दो लोग जो कुछ नहीं जानते हैं वो एक बुद्धिमान व्यक्ति से बेहतर नहीं हो सकते) ये काम के प्रोग्रेस को धीमा कर देगा और काम को आश्चर्यजनक रूप से महंगा कर देगा।


48.    जमकर काम करो, मेरा मतलब है कि आपको बस एक हफ्ते में 80 से 100 घंटे काम करना है। ये आपकी सफलता के मौके को बढ़ा देता है।अगर बाकी लोग एक हफ्ते में 40 घंटे काम कर रहे है और आप 100 घंटे , तो अगर आप वही काम करते हो तो भी आप जानते हो कि जो चीज हासिल करने में वे लोग 1 साल लगाएंगे वह आप 6 महीने में ही हासिल कर लोगे।


49.    आप ऐसा भविष्य चाहते हैं जहां आप चीजों के बेहतर होने की उम्मीद करते हैं ऐसा नहीं जहाँ आप चीजों के बदतर होने कि उम्मीद करते है।


50.    अगर आप कोइ कंपनी बना रहे हैं तो यह एक केक की तरह बनाना है। आपको इसमें सारी सामग्री सही मात्रा में डालनी पड़ेंगी।👍🤗☺️









 

Post a Comment

और नया पुराने