महात्मा बुद्ध के प्रेरणादायक विचार



◆एक पल एक दिन को बदल सकता है एक दिन एक जीवन को बदल सकता है और एक जीवन पूरी दुनिया को बदल सकता है।

◆क्रोध को प्यार से बुराई को अच्छाई से स्वार्थ को उदारता से और झूठ को सच्चाई से जीता जा सकता है।

◆जो व्यक्ति अपने जीवन को समझदारी से जीता है उसे मृत्यु से भय नहीं लगता।

◆अज्ञानी आदमी एक बैल के समान है वह ज्ञान में नहीं आकार में बढ़ता है।

◆ईर्ष्या और नफरत की आग में जलते हुए इस संसार में हँसी और खुशी स्थाई नहीं हो सकती।

◆अगर आप अँधेरे में डूबे हुए हैं तो आप रोशनी की तलाश क्यों नहीं करते।

◆एक जागे हुए व्यक्ति को रात बहुत लंबी लगती है और एक थके हुए व्यक्ति को मंजिल बहुत दूर लगती है।



◆जिस प्रकार लापरवाह रहने पर घास जैसी नरम चीज भी हाथ को घायल कर देती है उसी तरह धर्म के वास्तविक रूप को में हुई गलती आपको नर्क के दरवाजे तक पहुँचा सकती है।

◆बुराईयों से दूर रहने के लिए अच्छाई का विकास कीजिए और अपने मन को अच्छे विचारों से भर लीजिए।

◆रास्ता आकाश में नहीं बल्कि दिल में है।

◆जो व्यक्ति 50 लोगों से प्यार करता है उसके पास खुश होने के 50 कारण होते हैं और जो. व्यक्ति किसी से प्यार ही नहीं करता उसके पास खुश रहने का कोई कारण नहीं होता।

◆झरना बहुत शोर मचाता है लेकिन सागर गहरा और शांत रहता है।

◆जिस काम को करने में वर्तमान में दर्द हो लेकिन भविष्य में खुशी उसे करने के लिए काफी मेहनत और अभ्यास की जरूरत होती है।

◆ज्ञान ध्यान से पैदा होता है और ध्यान के बिना ज्ञान खो जाता है।

◆दूसरे लोगों के दोष को न देखें और न ही उनकी गलतियों को ये करने के बजाय आप अपने कर्मों को देखें कि आप क्या कर चुके हैं और अभी क्या करना बाकी है।



◆जो व्यक्ति सच्चाई की तलाश नहीं करते वो जीवन जीने के असली उद्देश्य भटक गए हैं।

◆मैं कभी नहीं देखता कि क्या किया गया है बल्कि मैं ये देखता हूँ कि क्या करना अभी बाकी है।

◆कोई भी व्यक्ति बहुत ज्यादा बोलने से कुछ नहीं सीख पाता।

◆उदार ह्रदय, दयालु वाणी, सेवा और करूणा का जीवन मानवता का निर्माण करती हैं।

◆शक की आदत बहुत खतरनाक है शक लोगों को अलग कर देता है।

◆यदि आपके जीवन में आप अकेले हैं तो अकेले ही रहना सीख लीजिए क्योंकि ईश्वर ने हमें भेजा ही अकेले है।

◆तीन चीजें लंबे समय तक नहीं छुप सकती - सूर्य, चंद्रमा और सत्य।

◆शब्दों में नष्ट करने की और स्वस्थ करने की दोनों ही शक्तियाँ हैं। अगर शब्द सच्चे और दयालु है तो वो हमारे जीवन को बदल सकते हैं।

◆असली खुशी सब कुछ प्राप्त कर लेने में ही नहीं है बल्कि सब दे देने में है।

◆प्रत्येक मनुष्य अपने स्वास्थ्य और बीमारी का कारण बनता है।

◆हमेशा अपने से समझदार व्यक्तियों के साथ सफर करिए मूर्खों के साथ सफर करने से अच्छा है अकेले ही सफर करना।

◆मन सब कुछ है तुम जैसा सोचते हो वैसे ही बनते जाते हो।

◆जिस तरह से तूफान एक मजबूत पत्थर को नहीं हिला पाता उसी तरह से महान व्यक्ति तारीफ या आलोचना से प्रभावित नहीं होते।

◆हर दिन नया दिन होता है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि बीता हुआ कल कितना मुश्किल था आप हमेशा एक नई शुरूआत कर सकते हैं।

◆अगर आप उन चीजों की कदर नहीं करते जो आपके पास है फिर आप कभी संतुष्ट नहीं हो सकते।

◆सच्चाई को अपनी जमीन बनाए, सच्चाई को अपना घर बनाए क्योंकि दुनिया में इससे बड़ा कोई घर नहीं है।

◆आज हम जो करते हैं जीवन में वही सबसे ज्यादा मायने रखता है।

◆विश्वास के बिना आप कहीं नहीं पहुँच सकते इसीलिए अगर आप धर्म को पाना चाहते हैं तो विश्वास बहुत जरूरी है।

◆हमें अपने द्वारा की गई गलतियों की सजा भले ही तुरंत न मिले पर समय के साथ कभी न कभी जरूर मिलती है।

◆शांति भीतर से आती है बाहर इसकी तलाश करना व्यर्थ है।

◆ज्ञानी व्यक्ति कभी नहीं मरते और जो नासमझ हैं वो तो पहले से ही मरे हुए हैं।
















Post a Comment

और नया पुराने