आइज़क न्यूटन का जीवन परिचय


दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक आइज़क न्यूटन जिन्होंने भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में अपना बहुत बड़ा योगदान दिया साथ ही वे एक गणितज्ञ भी थे। न्यूटन द्वारा दिए गए सिध्दांत जिसका अध्ययन आज पूरी दुनिया करती है। इनके पिता का नाम आइज़क न्यूटन सीनियर था और माँ का नाम हन्ना था। बात करें न्यूटन के सिध्दांतों की तो.....

इन्होंने गुरूत्वाकर्षण का बल (Law of Gravity) की खोज की। उन्होंने ये स्पष्ट किया कि गुरुत्वाकर्षण बल एक प्रकार की शक्ति है जो चीजों को अपनी तरफ आकर्षित करती है या खींचती है। इसी बल के कारण चंद्रमा पृथ्वी के चारों तरफ घूमता है और पृथ्वी सू्र्य के।

न्यूटन द्वारा दिए गए सिद्धांत (गति) के तीन नियम 

●गति का पहला नियम - (Law of Inertia) जडत्व का नियम।
●गति का दूसरा नियम - (Law of Momentum) संवेग का नियम।
●गति का तीसरा नियम - (Law of Action and Reaction) क्रिया और प्रतिक्रिया का नियम।
भौतिकी विज्ञान में इन नियमों का सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाता है।

आइज़क न्यूटन की बायोग्राफी

सर आइज़क न्यूटन का जन्म 4 जनवरी 1643 को वूल्स्थोर्पे मनोर हाउस (यू.के) में एक गरीब परिवार में हुआ था। न्यूटन के इस दुनिया में आने से पहले ही उनके पिता की मृत्यु हो गई थी। न्यूटन का नाम उनके पिता के नाम पर रखा गया था। न्यूटन को चीजों के बारे में जानने की और सवाल करने की आदत थी। 12 साल की उम्र में आइज़क स्कूल जाने लगे और उनकी शुरुआती शिक्षा द किंग्स स्कूल, ग्रांथम में हुई। लेकिन पढ़ाई में उनका मन नहीं लगता था।

न्यूटन के घर की स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी लेकिन घर के हालात को देखते हुए न्यूटन पूरी शिद्दत के साथ पढ़ाई करने लगे और अपने स्कूल के टॉपर बन गए। कॉलेज की पढ़ाई के दौरान 1665 में वे गणित से संबंधित कुछ नियमों की खोज किए जिसे बाद में कैलक्युलस नाम दिया गया। उन्होंने बी.ए की डिग्री ली और एम.ए करना चाहते थे लेकिन अचानक से लंदन में प्लेग नामक बीमारी तेजी से फैल गई और वो अपनी माँ के पास वापस आ गए।


लेकिन घर आने के बाद वो बैठे नहीं बल्कि गुरुत्वाकर्षण बल और गति के सिद्धातों पर खोज करते रहे। अपने सिद्धांतों से सर न्यूटन ने पूरी दुनिया को बदल दिया। आज के वैज्ञानिक भी आइजै़क न्यूटन की खोज को महत्वपूर्ण मानते हैं और लगभग उन्हीं के सिद्धांतों पर काम किया जाता है।

न्यूटन के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें

1 - जन्म के समय न्यूटन बहुत कमजोर थे और उनकी ऐसी हालत देखते हुए डॉक्टर ने भी ये कह दिया था कि ये ज्यादा दिन तक जीवित नहीं रहेंगे।

2 - न्यूटन का नाम उनके पिता के नाम पर रखा गया था।

3 - न्यूटन की माँ चाहती थी कि न्यूटन किसान बनें।

4 - जिस समय न्यूटन लॉ ऑफ ग्रेविटी, गति के नियम और कैलक्युलस की खोज किए थे उस समय कैंब्रिज में प्लेग की बीमारी फैली थी।

5 - सेब को देखकर न्यूटन ने गुरुत्वाकर्षण की खोज की थी।

6 - न्यूटन ने जब गुरुत्वाकर्षण बल की खोज की थी तब वो महज 23 साल के थे।

7 - न्यूटन ने अधिकतर किताबें इतिहास और धर्म पर लिखी हैं न कि विज्ञान और गणित पर।

8 - न्यूटन एक साल के लिए संसद के सदस्य भी रहे।

9 - आइजै़क न्यूटन ने कभी शादी नहीं की और वो कुँवारे ही मर गए।

10 - आइजै़क न्यूटन की मृत्यु 31 मार्च 1727 को 85 साल की उम्र में हुई थी। उन्हें वेस्टमिंस्टर एब्बे में दफनाया गया था।




Post a Comment

और नया पुराने