क्रिकेट का इतिहास 


आज के समय में कोई भी ऐसा खेल नहीं है जो ना पसंद किया जाता हो। अपने मनोरंजन के लिए अलग अलग देशों में कई तरह के खेल खेले जाते हैं। उन्हीं खेलों में से एक क्रिकेट भी है जो फुटबॉल के बाद सबसे ज्यादा लोकप्रिय माना जाता है। दक्षिण एशियाई देशों में ये खेल बहुत प्रसिद्ध है। भारत में ही नहीं बल्कि अन्य देशों में भी लोग क्रिकेट के दीवाने हैं।

आज जिसे हम बैट कहते हैं उस समय इसकी बनावट हाॅकी के स्टिक के जैसी होती थी और उस बैट के नीचे का हिस्सा घुमावदार हुआ करता था। सर्वाधिक खेला जाने वाला ये खेल लोगों के दिलों दिमाग में ‌इस तरह से छा गया कि लोग इसके लिए काफी मेहनत भी करते थे ताकि क्रिकेट जैसे खेल को और आगे ले जाया जा सके।

सोलाहवीं सदी में क्रिकेट नाम का खेल अस्तित्व में आया और तब इसे क्रेक्केट (Crekket) कहा जाता था। ऐसा माना जाता है कि क्रिकेट की शुरुआत रोमन साम्राज्य के पतन के बाद हुई। ग्रेट ब्रिटेन के राजा किंग एडवर्ड द्वितीय ने अपने समय में पहली बार क्रिकेट खेला था लेकिन ऐसा लोगों का मानना है इसे सच भी नहीं कहा जा सकता। अठाहरवीं सदी के प्रारंभ में क्रिकेट भारत, वेस्ट इंडीज और उत्तर अमेरिका जैसे देशों में शुरू हो गया था।


वेस्टइंडीज में इस खेल की शुरुआत कोलोनिस्ट ने की थी और भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के नाविकों ने क्रिकेट को शुरू किया। ये बड़े आश्चर्य की बात है कि उस समय क्रिकेट उन्हीं देशों में लागू हुआ था जहाँ पर अंग्रेजों का शासन चलता था। साल 1788 के आसपास आस्ट्रेलिया में भी ये शुरू हुआ क्योंकि किसी जमाने में आस्ट्रेलिया भी ब्रिटिश कि गुलाम हुआ करता था और इसके बाद न्यूजीलैंड और अफ्रीका जैसे देशों में क्रिकेट की शुरुआत हुई।

ये बता पाना थोड़ा कठिन है कि वास्तव में क्रिकेट की शुरुआत कब हुई क्योंकि इसे लेकर सभी के अलग अलग मत हैं। कुछ सालों तक ये खेल केवल बच्चे ही खेलते थे लेकिन सत्राहवीं सदी से बड़े भी इस खेल को खेलने लगे। आपको ये भी बता दें कि 1611 ही वो साल था जब क्रिकेट छोटे बच्चों से बड़े लोगों में आया था। उस समय क्रिकेट खेलने के लिए ऊन की बाॅल और लकड़ी का बल्ला बनाकर इस्तेमाल किया जाता था।

क्रिकेट के बारे में कुछ विशेष बातें


अब तो क्रिकेट लगभग देशों में खेला जाने लगा था। पहले 1 ओवर में 4 या 8 गेंद फेंकी जाती थी लेकिन 1947 में ये नियम बदल दिया गया इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच जब मैच हुआ तो 1 ओवर में 6 गेंद से ये मैच खेला गया और इसके बाद से पूरी दुनिया में यही नियम लागू हो गया। अब तक केवल 2 स्टंप के साथ क्रिकेट खेला जाता था फिर 1774 में तीसरे स्टंप की शुरुआत हुई। इसके साथ साथ गेंद और बैट में भी बदलाव किया गया।

•1870 में पहली बार बाउंड्री बनाई गई।

•1760 में दुनिया का पहला क्रिकेट क्लब हैम्बलैडन (हैम्पशायर) में बनाया गया।

•1788 में मेरीलिबाॅन क्रिकेट क्लब (MCC) का निर्माण हुआ। इस क्लब का क्रिकेट में बहुत बड़ा योगदान रहा है।

•1865 में महान क्रिकेटर डब्ल्यू सी ग्रेस ने अपने पहले क्रिकेट की शुरुआत की थी।

•1844 में सबसे पहला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच अमेरिका और कनाडा के बीच हुआ था जो कि एलिसन फील्ड्स न्यू जर्सी में खेला गया था।


पहला आधिकारिक टेस्ट मैच 15 मार्च 1877 से 19 मार्च 1877तक इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर खेला गया था जिसमें आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 45 रनों से हराया था। आस्ट्रेलिया के मशहूर बल्लेबाज चार्ल्स बैनरमैन जिन्होंने सबसे पहले टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी की थी। अल्फर्ड शा ये इंग्लैंड के खिलाड़ी थे जिन्होंने टेस्ट मैच में सबसे पहले गेंदबाजी की थी। चार्ल्स बैनरमैन ही वो शख्स थे जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहला रन, सबसे पहले छक्के, सबसे पहले बाउंड्री और सबसे पहले सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड इनके नाम दर्ज है।

टेस्ट मैच के 94 साल बाद यानी 5 जनवरी 1971 में पहला वनडे मैच आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया। उस समय वनडे मैच 60 ओवर का हुआ करता था। 4 साल बाद, 1975 में पहला क्रिकेट विश्वकप प्रारंभ हुआ जो इंग्लैंड में खेला गया। पहला विश्वकप मैच भारत और इंग्लैंड के बीच 7 जून 1975 को खेला गया था और 202 रनों से इंग्लैंड ने भारत को हराकर विश्वकप में अपनी जगह बनाई थी।

Post a Comment

और नया पुराने