CDS क्या है??

सम्मिलित रक्षा सेवा (Combined Defence Service)

ये एक ऐसा एग्जाम है जिसे पास करने के बाद इंडियन मिलिट्री, एयर फोर्स और नेवी जैसे पोस्ट दिए जाते हैं। सम्मिलित रक्षा सेवा की परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission UPSC) द्वारा करवाई जाती है। ये एग्जाम साल में दो बार होता है और हर साल 4 लाख से भी अधिक उम्मीदवार इस परीक्षा के भागीदार बनते हैं जिनमें से कुछ ही का सेलेक्शन हो पाता है।

CDS की परीक्षा दो स्तर पर कराई जाती है :

1 - लिखित परीक्षा

2 - इंटरव्यू

CDS को ज्वाइन करने की जो उम्र निर्धारित है वो 19 से 25 साल तक है और CDS के लिए ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसे महिला और पुरुष दोनों ही ज्वाइन कर सकते हैं।

एग्जाम पैटर्न क्या है??

इसमें IMA (Indian Military Academy) INA (Indian Naval Academy) और AFA (Air Force Academy) के तीन पेपर होते हैं जो कि 300 मार्क्स का होता है और OTA (Officers Training Academy) के दो पेपर होते हैं जो 200 मार्क्स के होते हैं। इस एग्जाम में सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी और गणित जैसे विषय होते हैं।

CDS में प्रमोशन कैसे होता है??

CDS की पहली पोस्ट होती है लेफ्टिनेंट की और इसके दो साल बाद कप्तान की पोस्ट दे दी जाती है। छ: साल बाद मेजर के पोस्ट पर रखा जाता है, 16 साल बाद लेफ्टिनेंट कर्नल की पोस्ट दी जाती है और 28 साल के अंदर ही जनरल की भी पोस्ट दी जा सकती है।

CDS की सैलरी

लेफ्टिनेंट - 56,000 से 1 लाख 77,000 500₹

कप्तान - 61,300 से 1 लाख 93,000 900₹

मेजर - 69,400 से 3 लाख 8000 200₹

लेफ्टिनेंट कर्नल - 1 लाख 21,000 से 5 लाख 12,000 400₹

Post a Comment

और नया पुराने