मिस्र (Egypt) के बारे में पूरी जानकारी



एक ऐसा देश जहाँ की सभ्यता आज से हजारों साल पुरानी है, जहाँ के लोग पहले से काफी बुद्धिमान और एडवांस थे। (मिस्र) इजिप्ट ऐसा देश है जहाँ पर हर साल करोड़ों पर्यटक आते हैं। इस देश की जनसंख्या 10 करोड़ के आसपास है जनसंख्या के मामले में मिस्र दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश है। ये 9 लाख 95 हजार 450 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इस देश की आबादी का 45% भाग शहर में और 57% भाग गाँव में रहता है।

इजिप्ट के पश्चिम में लिबिया देश दक्षिण में सूडान और उत्तर पूर्व में इजरायल दै स्थित है। इस देश का अधिकांश हिस्सा आपको अफ्रीका महाद्वीप में देखने को मिलेगा। नील नदी के किनारे मिस्र सभ्यता का विकास हुआ इसलिए इसका ज्यादातर हिस्सा नील नदी के किनारे ही पड़ता है जिसके दोनों ओर रेगिस्तान है।


इजिप्ट की राजधानी काहिरा (Cairo) है जो कि दुनिया का सबसे बड़ा शहर है। यहाँ की सबसे बड़ी मस्जिद सैयादीना-अल-हुसैन है। नील नदी के किनारे बसा काहिरा अफ्रीका महाद्वीप का सबसे बड़ा नगर है। इस शहर में स्थित संग्रहालय जहाँ पर मिस्र की सभ्यता से जुड़े सभी कलाकृतियों के बारे में जानने को मिलता है।। विशाल पिरामिडों के लिए काफी मशहूर है ये देश। इस देश में अरबी भाषा बोली जाती है और यहाँ का आधिकारिक नाम है मिस्र अरब गणराज्य। मिस्र का मूल धर्म इस्लाम है।

यदि हम परंपरा की ओर चले तो शादियों में जो अँगूठी पहनाई जाती है उसकी भी शुरूआत मिस्र से ही हुई थी। सबसे पहले कपड़ों का साक्ष्य इसी देश से मिला था। इस देश में केवल दो ही मौसम होते हैं पहला गर्मी जो अप्रैल से अक्टूबर के बीच में आता है और दूसरा सर्दी जो नवंबर से मार्च के बीच पड़ता है। कई साल पहले यहाँ के लोगों ने इत्र का आविष्कार किया। मिस्र के लोगों को बालों से बहुत नफरत थी उनका मानना था कि बाल हमारे शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं।

कितनी अजीब बात है कि मिस्र के फराओ यानी राजाओं की जब मृत्यु हो जाती थी तो उनके शव के साथ साथ उनके नौकरों को भी जिंदा दफन कर दिया जाता था। उन लोगों का मानना था कि मरने के बाद भी राजा को नौकरो की जरूरत होती है। सीनाई प्रायद्वीप जो मिस्र का एक त्रिकोणरूपी प्रायद्वीप है - ये उत्तर में भूमध्य सागर, दक्षिण-पश्चिम में लाल सागर की सुएज की खाड़ी और दक्षिण-पूर्व में लाल सागर की अकाबा की खाड़ी के मध्य स्थित है।


यहाँ दो रेगिस्तान जो सबसे बड़े हैं - 1 सहारा मरूस्थल 2 लिबिया का मरूस्थल। दुनिया की सबसे बड़ी नदी नील नदी भी इसी देश में है जो 6,650 किलोमीटर लंबी है।

यहाँ का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खाना चावल है। चावल, मसूर की दाल और मैक्रोनी को मिलाकर बनाते हैं और बड़े चाव से खाते हैं। यहाँ के लोग गणित विषय में माहिर होते हैं, माना जाता है कि गणित यहाँ का प्रिय विषय है। मिस्र के लोगों के घरों में आपको बिल्लियाँ ज्यादा देखने को मिलेंगी।

मिस्र में मेकअप करना जरूरी था और वे लोग सूरमा का प्रयोग करते थे। मिस्र के लोग सू्र्य देव की पूजा करते थे उन्हें नमन करते थे। एक मशहूर फुटबॉलर मोहम्मद सलाह भी इसी देश के हैं जिन्होंने सबकुछ अपनी मेहनत से हासिल किया है। मिस्र में आपको न सिर्फ पिरामिड बल्कि मंदिर, मकबरा और फराओं के घर भी देखने को मिलेंगे।



Post a Comment

और नया पुराने