स्विट्जरलैंड - यूरोप का सबसे मशहूर देश


भारत में प्रत्येक नागरिक अपने राष्ट्र ध्वज का सम्मान करता है उसे सलाम करता है लेकिन स्विट्जरलैंड में अलग ही संस्कृति है। स्विट्जरलैंड का जो ध्वज है उसी ध्वज की तरह आपको वहाँ पर चप्पल, फुटबॉल, चादर और भी कई तरह की चीजें यहाँ के ध्वज की जैसी देखने को मिलेंगी। स्विट्जरलैंड पश्चिम यूरोप का प्रसिद्ध देश है। यहाँ की राजधानी बर्न है और स्विस फ्रैंक यहाँ की करेंसी है। स्विट्जरलैंड 41 हजार 2 सौ 85 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है और ये विश्व का 132वाँ सबसे बड़ा देश है।

स्विट्जरलैंड को धरती का स्वर्ग माना जाता है। इस देश के उत्तर पूर्व में जर्मनी, पश्चिम में फ्रांस, दक्षिण में इटली और पूर्व में ऑस्ट्रिया जैसे देश स्थित हैं। ये देश दुनिया के सबसे खुशहाल देशों में भी शामिल है। स्विट्जरलैंड के रेलवे नेटवर्क की सबसे खास बात ये है कि इसका 5% रेलवे ट्रैक पहाड़ों से होकर गुजरता है। यूरोप का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन स्विट्जरलैंड में ही है। अगर आपको स्विट्जरलैंड के किसी भी गाड़ी में सफर करना है तो आपको वहाँ पर एक स्विस पास दिया जाएगा जिसके जरिए आप कहीं पे भी किसी भी बस, कार या ट्रेन में भी मुफ्त में सफर कर सकते हैं।


यहाँ पर जो लोग कुत्ते पालते हैं उन्हें भी अपने कुत्तों के लिए टैक्स (कर) देना पड़ता है। पूरे यूरोप में सबसे ज्यादा चोटियाँ स्विट्जरलैंड में है। इस देश में आपको 1500 से ज्यादा झीलें देखने को मिलेंगी। पूरी दुनिया में स्विट्जरलैंड एकमात्र ऐसा देश है जहाँ पर सबसे ज्यादा चाॅकलेट बनाई और खाई भी जाती हैं। इतना ही नहीं बल्कि दुनिया की पहली काॅफी नेस्काफे (Nescafe) का आविष्कार भी इसी देश में हुआ था।



यहाँ के लोगों की औसत आयु 81.25 साल है। स्विट्जरलैंड का सबसे प्रसिद्ध खेल फुटबॉल, आइस हॉकी और टेनिस है साथ ही इस देश में कई अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय भी स्थित हैं। यहाँ पर तमाम धर्म के ‌लोग रहते हैं - ईंसाई, मुसलमान, यहूदी, हिंदू और बौद्ध भी।।

दुनिया के सबसे मशहूर काॅमेडियन चार्ली चैपलिन ने स्विट्जरलैंड के लेक जिनिवा के पास अपनी जिंदगी के आखिरी 25 साल गुजारे थे। स्विट्जरलैंड में अपराधियों की दर सबसे कम मानी जाती है। यहाँ पर अगर कोई आत्महत्या करना चाहता है तो वहाँ का कानून उस शख्स की पूरी सहायता करता है। ऐसा कानून आपको नीदरलैंड और बेल्जियम में भी देखने को मिलेगा। 

स्विट्जरलैंड में राजनीतिक प्रणाली

इस देश का राजनीतिक नाम स्विस परिसंघ है। यहाँ की राजनीतिक संरचना संघात्मक है साथ ही उदारवादी लोकतंत्र है। साल 2002 में ये संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations Organization) का सदस्य बना। 26 प्रांतो में बँटा हुआ ये ‌देश जहाँ पर मुख्य रूप से चार भाषाएँ बोली जाती हैं - जर्मन, फ्रेंच, इटली और रोमन।

स्विट्जरलैंड का संविधान 8 अप्रैल 1848 में लागू किया गया था और वर्तमान की बात करें तो सन् 2000 में बना। यहाँ के संविधान में 3 अध्याय और 123 अनुच्छेद हैं। जिस तरह भारत में राज्य या प्रांत कहा जाता है ठीक वैसे ही स्विट्जरलैंड में कैंटन शब्द का प्रयोग किया जाता है। यहाँ पर 20 बड़े कैंटन और 6 अर्धकैंटन होते हैं और सभी  कैंटन का अपना अपना संविधान है। प्रत्येक बड़े कैंटन के दो-दो और अर्धकैंटन के 1-1 सदस्य होते हैं।

स्विस संविधान द्वारा संघ सभा बनाई गई है जिसके दो सदन हैं - राष्ट्रीय परिषद (200 सीटे), राज्य परिषद (44 सीटें)। संघ परिषद के अध्यक्ष को ही यहाँ का राष्ट्रपति कहा जाता है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि अलग अलग देशों में राष्ट्रपति का कार्यकाल भिन्न होता है लेकिन स्विट्जरलैंड में ये नियम भी थोड़ा अजीब है यहाँ पर साल भर में ही राष्ट्रपति का चुनाव करा दिया जाता है मतलब स्विट्जरलैंड में राष्ट्रपति का कार्यकाल सिर्फ 1 साल का होता है।

Post a Comment

और नया पुराने