नाॅर्वे (उजालों का देश)


यूरोप महाद्वीप में स्थित नाॅर्वे जहाँ पर सिर्फ 40 मिनट की रात होती है। नाॅर्वे को उगते हुए सूरज का देश माना जाता है। मई से लेकर जुलाई के महीने तक 76 दिन तक सूर्य अस्त नहीं होता है रात 12:43 मिनट पर सूरज अस्त होता है लेकिन 40 मिनट बाद ही फिर उग जाता है। नाॅर्वे एक ठंडा देश है क्योंकि ये उत्तरी ध्रुव के पास स्थित है, चारों तरफ बर्फ और ग्लेशियर से ढ़का हुआ ये देश अपनी खूबसूरती से लोगों को आकर्षित करता है। यूरोप के ग्लोबल पीस इंडेक्स यानी विश्व शांति सूचकांक में नाॅर्वे देश नंबर एक पर है।

हर जगह की, हर चीज की अपनी खासियत होती है और नाॅर्वे की खासियत यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता है। नाॅर्वे में हर साल 2000 से भी ज्यादा किताबें प्रकाशित की जाती हैं क्योंकि अन्य देशों के मुकाबले यहाँ के लोग किताबों को ज्यादा महत्व देते हैं और पढ़ना भी पसंद करते हैं।

अगर हम दुनिया के सबसे लंबे टनल की बात करें तो वो नाॅर्वे में बनाया गया है जो 25 किलोमीटर लंबा है। इस देश की कुल आबादी 54 लाख के आसपास है। क्या आपको पता है कि नाॅर्वे देश का नाम सबसे खुशहाल देशों में भी शुमार है। नाॅर्वे यूरोप का 6ठाँ सबसे बड़ा और दूसरा सबसे धनी देश है। यहाँ की साक्षरता की बात करें तो 99% है।नाॅर्वे में अपराधी को सजा कुछ अलग तरीके से दी जाती है अगर किसी शख्स ने किसी का क़त्ल कर दिया तो उसे फाँसी की सजा नहीं होती और न ही उम्र कैद होती है बल्कि उसे 21 साल की कैद होगी। देश की राजधानी "ओस्लो" है।


नाॅर्वे विश्व भर में सबसे ज्यादा पेट्रोलियम पदार्थों का उत्पादन करता है साथ ही यहाँ पर गैस की कीमत भी बहुत ज्यादा है। नाॅर्वे के लोगों का मानना है कि सर्दियों के मौसम में ठंडे पानी से नहाने से दिमाग में ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन का संचार होता है। नाॅर्वे का राष्ट्रीय आहार फड़िकल (Farikal) है। ये एक ऐसा देश है जहाँ पर साल 2017 में एफ.एम रेडियो पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

नाॅर्वेजियन भाषा जो मुख्य रूप से नाॅर्वे में बोली जाती है। स्वीडन और नॉर्वे 1814 से 1905 के बाद ये दोनों देश एक दूसरे से अलग हो गए। नाॅर्वे का एक कानून है कि कोई भी व्यक्ति वहाँ पर कुत्तों को बांधकर नहीं रख सकता। क्या आपको पता है साल 2011 में यहाँ पर मक्खन की कमी हो गई थी जिसके कारण एक पैकेट मक्खन की कीमत 5200₹ थी।


नाॅर्वे में रात क्यों नहीं होती???

दरअसल पृथ्वी की झुकाव के कारण नाॅर्वे की ज़मीन का पूरा भाग सूरज की रोशनी में रहता है। इससे ये पता चलता है कि नाॅर्वे में 24 घंटे दिन रहता है और यही कारण है कि यहाँ पर रात नहीं होती।

नॉर्वे देश में घूमने वाले पाँच सबसे मशहूर जगह

बर्गन (Bergen)
स्वालबार्ड (Swalbard)
ट्रोम्सो (Tromso)
अलसुंड (Alesund)
ट्रोनहाइम (Trondheim)

नॉर्वे में शिक्षा व्यवस्था

साल 1739 में नॉर्वे में पहला शिक्षा अधिनियम लागू किया गया। इस अधिनियम में सबसे खास बात ये थी कि सभी बच्चे शिक्षित हों और मुफ्त में शिक्षा प्रदान की जाए। धीरे धीरे यहाँ की शिक्षा में बदलाव आना शुरू हुआ, 19वीं शताब्दी के आसपास गणित और विज्ञान भी पढ़ना अनिवार्य हो गया। आज भी नॉर्वे में मुफ्त शिक्षा दी जाती है।



1 से 6 साल के बच्चों को बाल विहार (Kindergarten) में भेजा जाता है वहाँ पर उन्हें खेलना कूदना, आर्ट्स और भी बहुत सी चीजें सिखाई जाती है। जैसे ही बच्चा 6 साल का पूरा होता है तो उसे यहाँ के प्राथमिक विद्यालय में भेजा जाता है जहाँ पर पढ़ाई से लेकिन किताब मुफ्त में दी जाती है। नॉर्वे में बैचलर्स की पढ़ाई 3 साल की होती है। बैचलर्स में आपकी पूरी पढ़ाई मुफ्त होती है लेकिन किताब आपको खुद से लेना होता है। बैचलर्स के बाद मास्टर्स जो कि 2 साल का होता है और फिर आप पी.एचडी कर सकते हैं।


Post a Comment

और नया पुराने