दुनिया का सबसे शक्तिशाली दूरबीन - James Webb Space Telescope

आज तक आप सभी ने एक ऐसे दूरबीन की कल्पना नहीं की होगी जो एकदम नजदीक से चीजों की तस्वीरें लेता हो। आज से पहले ऐसा दूरबीन बनाया ही नहीं गया लेकिन दुनिया की तीन सबसे बड़ी स्पेस एजेंसी NASA (अमेरिका), CSA (कनाडा) और ESA (यूरोप) इन तीनों एजेंसियों ने मिलकर दुनिया का सबसे शक्तिशाली दूरबीन बनाया जिसका नाम है - JWST (James Webb Space Telescope) 

ये दूरबीन अंतरिक्ष में चक्कर काट रही है। 12 जुलाई 2022 को नासा ने इस दूरबीन से ली गई पहली तस्वीरें जारी कर दी है। 25 दिसंबर 2021 को JWST को एक राॅकेट के जरिए अंतरिक्ष में भेजा गया बहुत बड़ा होने की वजह से इस दूरबीन को बढ़िया पैक कर के अंतरिक्ष में भेजा गया था। ये दूरबीन अपने निर्धारित जगह पर पहुँचने के बाद ब्रम्हांड की तस्वीरें लेने के लिए खुद को तैयार किया। ये अब तक का सबसे शक्तिशाली दूरबीन है और इसके द्वारा ली गई तस्वीरों का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। ये दूरबीन जो कुछ भी देखते हैं वो प्रकाश के कारण ही देख पाते हैं।


बात करते हैं उन पाँच तस्वीरों की जो JWST ली गई हैं -

1 - Galaxy cluster SCMAS0723

      (हजारों गैलेक्सियों का समूह)

इस ब्रम्हांड में सौ खरब से भी ज्यादा गैलेक्सियां मौजूद हैं जो कि कई जगहों पर झुंड में पाई जाती हैं और इन्ही गैलेक्सियों के समूह को Galaxy cluster कहते हैं। James Webb की पहली तस्वीर में यही Galaxy cluster दिखा है। ये galaxy हमारी पृथ्वी से 4.6 खरब प्रकाश वर्ष दूर है। साल 2004 में इसी तरह की एक तस्वीर नासा के हबल स्पेस (Hubble space/Hubble ultra deep field) दूरबीन ने खींची थी। James Webb चीजों की गहराई तक जाकर उसकी तस्वीर लेता है।

2 - Stehan's Quintet

     (पाँच गैलेक्सियों का नृत्य)

इस तस्वीर में पाँच गैलेक्सियों के समूह को नजदीक से दिखाया गया है। पाँच समूहों वाली ये गैलेक्सी पृथ्वी से 4 करोड़ से 34 करोड़ प्रकाश वर्ष दूरी पर है। वैज्ञानिकों के अनुसार इन गैलेक्सियों की जानकारी हमें 19वीं सदी से है लेकिन इतनी साफ तस्वीर आज से पहले कभी देखने को नहीं मिली।

3 - Cosmic Cliffs of Carina Nebula

      (तारों का पालना)

Carina Nebula ये हमारी Milky way galaxy का ही एक हिस्सा है जो पृथ्वी से 8500 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है। James Webb ने Carina Nebula के एक इलाके की तस्वीर ली है जिसे Stellar Nursery (तारों से संबंधित या तारों का जन्म) कहते हैं।

Carina Nebula की इस तस्वीर में कई ऐसे तारें मौजूद हैं जिन्हें पहले कभी ‌नहीं देखा गया। इसे देखकर हम ये समझ सकते हैं कि तारों का जन्म कैसे होता है और उनके आसपास कौन कौन सी चीजें मौजूद हैं।

4 - Southern Ring Nebula

      (दक्षिणी वलय निहारिका)

James Webb की ये चौथी तस्वीर निहारिका से जुड़ी हुई है लेकिन इसमें तारों की मौत का दृश्य दिखाया गया है। ये पृथ्वी से लगभग 2000 प्रकाश वर्ष दूर है। रात के समय जो तारे दिखाई पड़ते हैं दरअसल वो इसलिए जिंदा होते हैं क्योंकि उनके अंदर ईंधन मौजूद होता है और खरबों साल जलने के बाद जब तारों का ईंधन ख़त्म होने को आता है तब उनकी मौत हो जाती है।

5 - Data from Exoplanet WASP-967

      (अंतरिक्ष में जीवन की तालाश)

वैज्ञानिकों के अनुसार हमारे सौरमंडल से बाहर भी कई ग्रह हैं जिन्हें एक्सोप्लैनेट (Exoplanet) कहा जाता है और एक्सोप्लैनेट में कोई तो ऐसा ग्रह जरूर होगा जहाँ पर जीवन संभव हो। हमारी पृथ्वी से 1120 प्रकाश वर्ष दूर एक ग्रह है जिसका नाम है- WASP-96B। ये ग्रह एक तारे की परिक्रमा कर रहा है जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पृथ्वी 365 दिन में सूर्य का एक चक्कर काटती है लेकिन ये ग्रह केवल तीन दिन में ही अपने तारे की परिक्रमा कर लेता है। 

तो ये थी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी हमारे James Webb Space Telescope के बारे में।

प्रकाश वर्ष (Light Year) क्या है??

प्रकाश वर्ष दूरी का मापक है। एक वर्ष में प्रकाश द्वारा तय की गई दूरी एक प्रकाश वर्ष कहलाती है। प्रकाश की गति 3 लाख किमी प्रति सेकंड है।

Post a Comment

और नया पुराने