लिज ट्रस की जीवनी


ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की आधिकारिक घोषणा के बाद लिज ट्रस ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री बन चुकी हैं। ब्रिटेन में चल रहे राजनीतिक संकट के कारण पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया जिसके बाद भारतीय मुल्क के ऋषि सुनक और ब्रिटेन की ट्रस के बीच प्रधानमंत्री का चुनाव हुआ जिसमें ट्रस अपने प्रतिस्पर्धी ऋषि सुनक को हराकर इस पद को हासिल किया है।

ब्रिटेन के इस चुनाव में दोनों प्रतिद्वंद्वियों के बीच का मुकाबला जबरदस्त था। जिसमें ट्रस 81,326 वोटों से ब्रिटेन में प्रधानमंत्री के पद को हासिल किया। वहीं ऋषि सुनक को 60,399 वोट ही प्राप्त हुए। कुल मिलाकर लिज ट्रस ने लगभग 20,000 वोटो से इस चुनाव को जीत लिया है। ट्रस ब्रिटेन की रूढ़िवादी समुदाय (Conservative Party) की लीडर हैं जो ब्रिटेन के तीन प्रधानमंत्रियों के समय में उनके साथ काम कर चुकी हैं। साथ ही वो छः बार मंत्रिमंडल की सदस्य भी रह चुकी हैं और उन्होंने 11 महीने तक विदेशी सचिव के पद पर भी काम किया है।

लिज ट्रस ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री बन चुकी हैं और रानी एलिजाबेथ के कार्यकाल में वो ब्रिटेन की पंद्रहवीं प्रधानमंत्री बन गई हैं। तो आइए जानते हैं ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री लिज ट्रस के बारे में कि इनका शुरुआती जीवन कैसा था और कब इन्होंने राजनीति में अपना पहला कदम रखा।

मुख्य बातें

नाम - मैरी-एलिजाबेथ-लिज-ट्रस
जन्म - 26 जुलाई 1975, ऑक्सफोर्ड (ग्रेट ब्रिटेन)
पार्टी का नाम - रुढ़िवादी समुदाय की नेता (The leader of Conservative Party)
आयु - 47 वर्ष (2022 के अनुसार)
स्कूल - वेस्ट प्राइमरी स्कूल एवं लीड्स राउंडहे स्कूल
ग्रेजुएशन - राजनीतिशास्त्र, अर्थशास्त्र और दर्शनशास्त्र में स्नातक (ऑक्सफोर्ड मॉर्टन कॉलेज से)


लिज ट्रस का पारिवारिक संबंध

माता - प्रिसिला 'मैरी ट्रस'
पिता - जॉन केनेथ
पति - ह्यूग ओ लेरी
बच्चे (दो बेटी) - लिबर्टी एवं फ्रांसिस

लिज ट्रस का प्रारंभिक जीवन

लिज ट्रस का पूरा नाम "मैरीएलिजाबेथ- लिज ट्रस" है जिनका जन्म ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड में 26 जुलाई 1975 को हुआ था। इनके पिता जॉन केनेथ जो कि लीड्स विश्वविद्यालय (इंग्लैंड) में गणित के प्रोफेसर थे और माँ प्रिसिला एक नर्स के रूप में काम करती थी। इनके जन्म के कुछ समय बाद उनका परिवार ऑक्सफोर्ड से स्कॉटलैंड में जाकर बस गया और वहीं से ट्रस अपनी पढ़ाई शुरू की।

बात करें इनकी प्रारंभिक शिक्षा के बारे में तो वो वेस्ट प्राइमरी स्कूल और लीड्स राउंडहे स्कूल से शुरू हुई थी। उसके बाद लिज ट्रस कनाडा में आकर रहने लगी। सन् 1996 में मॉर्टन कॉलेज (ऑक्सफोर्ड) से ट्रस ने राजनीतिशास्त्र, अर्थशास्त्र और दर्शनशास्त्र में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। ग्रेजुएशन के दौरान लिज ट्रस लिबरल डेमोक्रेट से जुड़ गई और उसका प्रचार करने लगी। इसके कुछ समय बाद वो ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में लिबरल डेमोक्रेट की अध्यक्ष बनीं। शुरुआती दिनों में ट्रस ने दूर दूर तक डेमोक्रेटिक पार्टी का प्रचार किया लेकिन बाद में रूढ़िवादी समुदाय से जुड़ गई और अभी तक वो इसी पार्टी से जुड़ी हुई हैं।

लिज ट्रस का राजनीति में आगमन

शुरू से ही लिज ट्रस राजनीति में बहुत आगे थी। पढ़ाई के दौरान लिज राजनीति क्षेत्र में अपना कदम रख चुकी थी। पहले तो वो लिबरल डेमोक्रेट की तरफ से काम कर रही थी फिर बाद में वो रूढ़िवादी समुदाय की सदस्य बन गई। साल 1998 में लिज ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की और 1998 में ही वो पहली बार ग्रीनविच लंदन बॉरो परिषद में चुनाव के लिए खड़ी हुई लेकिन वो असफल रही। लिज ट्रस National executive committee of liberal democrats youth की भी सदस्य रह चुकी हैं। ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद साल 1996 से 2000 तक लिज शेल कंपनी में अकाउंटेंट के रूप में काम करने लगी।


इसके बाद Telecommunication company cabel & wireless में भी काम किया जिसमें वो economy director का काम करती थी। कुछ ही सालों में यानी 2008 में इस नौकरी को छोड़कर राजनीति को अपना करियर बना लिया। आज लिज ट्रस ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री बन चुकी हैं। 2006 में ट्रस सभासद (Councillor) बनीं और 2010 में सांसद बनकर ब्रिटेन संसद की सदस्य बनीं। वहीं दो साल बाद उनकी नियुक्ति शिक्षामंत्री के पद पर हुई। साल 2014 में उन्हें पर्यावरण मंत्री का पद प्राप्त हुआ। साल 2019 से 2021 तक अंतरराष्ट्रीय व्यापार सचिव तथा 2021 में विदेश सचिव के पद पर भी काम कर चुकी हैं।



Post a Comment

और नया पुराने