(Queen Elizabeth) महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का जीवन परिचय

हाल ही में ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 8 सितंबर 2022 को गुरुवार के दिन एलिजाबेथ दुनिया को अलविदा कह गई। रानी एलिजाबेथ ने साल 1952 से 2022 तक यानी उन्होंने 70 वर्षों तक ब्रिटेन पर राज किया। रानी एलिजाबेथ इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूजीलैंड समेत अन्य पंद्रह देशों की महारानी थी। आपको बता दें कि एलिजाबेथ शाही घराने में काफी लंबे समय तक शासन कर चुकी थी। 

पूछताछ के दौरान ये बात सामने आई है कि महारानी एलिजाबेथ 'एपिसोडिक मोबिलिटी' नामक बीमारी से पीड़ित थी जिसके कारण उनकी मृत्यु हुई। साथ ही पिछले वर्ष वो कोरोना के चपेट में भी आ गई थी जिससे उनकी स्थिति और भी बिगड़ गई थी और ये सब देखते हुए उन्हें कुछ दिनों के लिए स्कॉटलैंड के महल में लाया गया था। 

इस आर्टिकल में हम बात करने वाले हैं ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के बारे में जो अब हमारे बीच नहीं रही। क्या थी इनकी कहानी और कब इन्होंने महारानी के पद को धारण किया।

पूरा नाम - एलिजाबेथ एलेक्जेंडर मैरी विंडसर
जन्म/स्थान - 21 अप्रैल 1926 (इंग्लैंड)
उम्र - 96 वर्ष
प्रसिद्धि का कारण - विश्व के सबसे बड़े देशों में एक - ब्रिटेन की महारानी/शासिका 
पति का नाम - राजकुमार फिलिप 
बच्चों के नाम - चार्ल्स, राजकुमार एडवर्ड, राजकुमार एंड्रयू और ऐने
पिता - जॉर्ज षष्टम 
माता - एलिजाबेथ
राज्याभिषेक - 2 जून 1953
मृत्यु - 8 सितंबर 2022 (बाल्मोरल)

ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म 21 अप्रैल 1926 को लंदन (इंग्लैंड) में हुआ था। जॉर्ज षष्टम और रानी एलिजाबेथ की संतान थी। कहा जाता है कि उनका राज्याभिषेक 6 फरवरी, 1952 को हुआ था लेकिन वो 2 जून 1953 को राजगद्दी पर बैठी। पूरे 70 वर्षों तक उन्होंने ब्रिटेन साम्राज्य पर शासन किया। एलिजाबेथ द्वितीय की शादी 1947 में राजकुमार फिलिप से हुई थी जिनका पिछले साल ही 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उनके चार बच्चे हैं।

एलिजाबेथ का परिवार


एलिजाबेथ के पिता का नाम ड्यूक ऑफ आर्क था लेकिन बाद में जॉर्ज षष्टम के नाम से प्रसिद्ध हो गए। राजा जॉर्ज पंचम जिन्होंने यूके और यहाँ के कालोनियों पर शासन किया इसके बाद एलिजाबेथ के पिता जॉर्ज षष्टम को राजगद्दी सँभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इनकी माँ का वास्तविक नाम एंजेला मार्गरेट था लेकिन रानी बनने के बाद इस नाम को बदलकर एलिजाबेथ करवा लिया। आगे चलकर मैरी विंडसर यानी क्वीन एलिजाबेथ भी इसी नाम से प्रसिद्ध हुई। रानी एलिजाबेथ द्वितीय की एक छोटी बहन भी है जिसका नाम है - मार्गरेट। साल 1950 में इन दोनों बहनों पर उनकी बायोग्राफी भी लिखी गई थी।

एलिजाबेथ की नेटवर्थ (संपत्ति)

महारानी एलिजाबेथ के पास कुल 34 अरब रुपये की संपत्ति है। इतना ही नहीं उनके पास बकिंघम पैलेस, सैड्रिंघम हाउस और बाल्मोरल किला जैसे बड़े बड़े महल भी हैं। महल में मौजूद दस लाख से भी ज्यादा चीजें जिनकी कीमत सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। साथ ही कीमती जेवरात, लग्जरी गाड़ी और अन्य बेशकीमती कलाकृतियाँ भी मौजूद हैं।

एलिजाबेथ का राजनीति से संबंध

एलिजाबेथ द्वितीय ने अलग अलग देशों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है और देश को विकसित करने तथा तरक्की की ओर कदम बढ़ाने में उनकी अहम भूमिका है। हालांकि आज वो हमारे बीच नहीं हैं लेकिन अपने महान कार्यों से उन्होंने कई उपलब्धियाँ हासिल की है।

कालोनी देशों को एक साथ जोड़कर रखने के लिए उन्होंने कॉमन वेल्थ गेम्स की शुरुआत की। अपने कार्यकाल के दौरान रानी एलिजाबेथ इंग्लैंड के 14 मुख्यमंत्रियों के साथ काम कर चुकी हैं और राजघराने में ये प्रथम व्यक्ति होंगी जिनका शासन इतने लंबे समय तक चला। 3 जून 2022 को एलिजाबेथ द्वितीय के शासन को 70 साल पूरे हो गए और इस दिन को "प्लेटिनम जुबली" के नाम से मनाया गया।

एलिजाबेथ अपने जीवन में कभी स्कूल नहीं गई। महल में ही रहकर उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी की साथ ही फ्रेंच और संविधान का भी अध्ययन घर रहकर ही किया। उन्होंने ट्रक चलाना और गाड़ियों को ठीक करने की भी ट्रेनिंग ली थी और वो कई देशों की यात्रा बिना पासपोर्ट के ही कर चुकी हैं। 

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने अपने 21वें जन्मदिन पर ये शपथ ली थी कि वो अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा के लिए न्योछावर कर देंगी। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय रेडियो प्रसारण और टेलीविजन प्रसारण के लिए भी प्रसिद्ध थी और पहली बार सिर्फ 14 साल की उम्र में उन्होंने रेडियो प्रसारण किया था।




Post a Comment

और नया पुराने