निर्मला सीतारमण की जीवनी
निर्मला सीतारमण, ये वो नाम है जिसे वर्ष 2022 में फोर्ब्स द्वारा विश्व की सौ सबसे शक्तिशाली महिलाओं में सूचीबद्ध किया गया था और इस सूची में वह 36वें स्थान पर नजर आई थी | फार्च्यून द्वारा उन्हें भारत की सबसे प्रभावी महिला का नाम दिया गया | यह एक भारतीय राजनीतिज्ञ एवं अर्थशास्त्री तथा भारतीय जनता पार्टी की अग्रणी नेता के रूप में संलग्न है | इनके जीवन की महत्वपूर्ण घटनाएँ तथा राजनीति में भूमिका की संपूर्ण जानकारी अग्र लेख में दी गयी है |
जन्म, परिवार एवं शिक्षा
निर्मला सीतारमण का जन्म 18 अगस्त 1959 को मदुरै तमिलनाडु में एक तमिल ब्राह्मण परिवार में हुआ था | इनके पिता का नाम नारायणन सीतारमण तथा माता का नाम सावित्री है | इनकी प्रारंभिक शिक्षा मद्रास और तिरुचिरापल्ली से पूरी हुई | वर्ष 1980 में सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज (तिरुचिरापल्ली ) से अर्थशाश्त्र में कला स्नातक की डिग्री हासिल की | वर्ष 1984 में वह जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय से अर्थशाश्त्र में मास्टर ऑफ आर्ट्स और एम.फिल पूरा किया | इसके बाद उन्होंने पीएचडी के लिए प्रवेश किया | जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान निर्मला जी की मुलाकात परकला प्रभाकर से हुई | आंध्र प्रदेश के नरसापुरम के रहने वाले परकला प्रभाकर सीतारमण जी के पति और एक अर्थशास्त्री हैं | उनकी एक बेटी भी है परकला वांगमई | निर्मला सीतारमण बीजेपी से जुड़ी हुई थी जबकि परकला प्रभाकर का ताल्लुक कांग्रेस पक्ष से था |
राजनैतिक सफर
निर्मला सीतारमण का राजनैतिक सफ़र राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्य के रूप में शुरू हुआ, वर्ष 2003 से 2005 तक ये इस आयोग में कार्यरत थी | निर्मला सीतारमण वर्ष 2008 में भाजपा में सम्मिलित हुई और 2014 तक बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रही और इसी वर्ष उन्हें एक वरिष्ठ मंत्री के रूप में मंत्रिमंडल में शामिल किया गया | 2014 में ही निर्मला सीतारमण को आंध्र प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में चयनित किया गया | राज्यसभा के इस चुनाव में बीजेपी द्वारा निर्धारित 12 उम्मीदवारों में से एक निर्मला सीतारमण थी और उन्होंने कर्नाटक से भी सफलतापूर्वक जीत हासिल किया | निर्मला सीतारमण जी वर्ष 2019 में भारतीय वायु सेना द्वारा किये गये बालाकोट एयर स्ट्राइक की मार्गदर्शिका रही हैं | वर्तमान समय में वो भारत के वित्त मंत्री के रूप में इस देश को अपनी सेवा प्रदान कर रही हैं | इसके अतिरिक्त इन्होने भारत के पाँच वार्षिक बजट भी पेश किये है |
साथ ही अन्य पदों पर भी वो कार्य कर चुकी है जैसे - केंद्रीय रक्षा मंत्री 3 सितम्बर वर्ष 2017 को उन्हें रक्षा मंत्री का पद सौंपा गया | इस पद का कार्यभार सँभालने वाली ये दूसरी महिला थी (पहली - इंदिरा गाँधी) लेकिन निर्मला सीतारमण जी पहली पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री थी | वहीं 31 मई 2019 को इन्हें वित्त मंत्री के रूप में घोषित किया गया | भारत की प्रथम पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने 5 जुलाई 2019 को भारतीय संसद में अपना पहला बजट पेश किया था इससे जुड़ा एक तथ्य भी है कि नए संसद भवन में बजट पेश करने वाली सीतारमण जी पहली वित्त मंत्री है | इनके कार्यकाल के दौरान वर्ष 2022 में भारत दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की सूचि में पांचवे पायदान पर आ गया |
गैर राजनैतिक सफ़र
- निर्मला सीतारमण राष्ट्रीय महिला आयोग की भी सदस्य रह चुकी हैं |
- इन्होने बीबीसी वर्ल्ड सर्विस में भी अपनी सेवा दी है |
- लंदन के रीजेंट स्ट्रीट (एक प्रमुख शॉपिंग स्ट्रीट) में सेल्सपर्सन के रूप में कार्य किया |
- यूनाइटेड किंगडम में कृषि अभियंता संघ में अर्थशास्त्री के समर्थक के रूप में कार्य किया |
- इसी दौरान उन्होंने यूके में पीडब्ल्यूसी के लिए मुख्य अधीक्षक के पद पर कार्यरत रह चुकी हैं |
निर्मला सीतारमण को जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय ने असमान्य पूर्व छात्र पुरस्कार से सम्मानित किया | इसके अतिरिक्त फोर्ब्स मैगजीन द्वारा वर्ष 2019 में उन्हें दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में 34वां स्थान दिया गया है |
एक टिप्पणी भेजें