सफल रही भारत यात्रा - मेस्सी
फुटबॉल के आइकन और अर्जेंटीना की शान लियोनेल मेस्सी का गोट टूर 13 दिसंबर से शुरू होकर 15 दिसंबर तक चला | मेस्सी ने भारत के चार प्रमुख शहरों - कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली और भारत के इन जगहों पर मेस्सी ने जो कुछ भी किया मुख्य रूप से वो चैरिटी के लिए था यहाँ तक की उन्होंने अपनी ख़ास वस्तुओं को नीलाम कर दिया |
8 बार बैलन डी ' ऑर, वर्ल्ड कप और ओलिंपिक विजेता लियोनेल मेस्सी का भारत आना फुटबॉल फैन्स के लिए किसी सपने के सच होने जैसा था | 38 साल की उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले मेस्सी का अनोखा सफ़र इतना आसान नही था मेस्सी अपनी प्रतिभा के दम पर इस मुकाम तक पहुँचे हैं |
विश्व फुटबॉल के जादूगर - मेस्सी की कहानी
दस साल की उम्र में बड़ी बीमारी
अर्जेंटीना का शहर रोसारियो जहाँ 24 जून 1987 को एक बच्चे का जन्म होता है - लियोनेल मेस्सी लेकिन क्या पता था कि छोटी उम्र में ही जिंदगी इम्तेहान लेना शुरू कर देगी | महज दस साल की उम्र में पता चला की वो एक ग्रोथ हार्मोन डेफिशिएंसी नामक बीमारी से पीड़ित है और इसकी वजह से मेस्सी का शारीरिक विकास रुक रहा था | इस बीमारी का इलाज बेहद खर्चीला था और परिवार के पास इतने पैसे नही थे हालात कठिन थे लेकिन परिवार के साथ और हौसले ने मेस्सी को मजबूत बनाया | जिंदगी के इस पड़ाव ने मेस्सी को बहुत जल्दी संघर्ष की परिभाषा सिखा दी |
उम्मीद की शुरुआत : FC बार्सीलोना
उम्र 13 साल - मेस्सी की जिंदगी ने एक नई करवट ली जब वो अपने परिवार के साथ अर्जेंटीना छोड़कर स्पेन के बार्सीलोना पहुँचे | दुनिया के जाने माने फुटबॉल क्लब ने मेस्सी की अद्भुत प्रतिभा को पहचाना और उनकी मुसीबत में खड़े रहने का फैसला किया | मेस्सी के सपनों को पंख तब मिले जब क्लब ने उन्हें अपने अकादमी सिस्टम का हिस्सा बनाया गया साथ ही उनके इलाज का जिम्मा भी उठाया, ये सपोर्ट मेस्सी के जिंदगी का टर्निंग पॉइंट था जहाँ उन्होंने खुद को फुटबॉल इतिहास की दहलीज पर खड़ा पाया |
एक उभरता सितारा
बार्सीलोना को मेस्सी के रूप में एक नया सितारा मिल गया था और महज 17 साल की उम्र में वो सीनियर टीम का हिस्सा बनकर मैदान पर उतरे | अर्जेंटीना से आए इस खिलाड़ी ने बार्सीलोना में तेजी से प्रगति की और इसके साथ अंतर्राष्ट्रीय पर भी अपना लोहा मनवाया | उनके करियर का सुनहरा पल तब आया जब साल 2022, क़तर में फीफा विश्व कप आयोजित हुआ जहाँ मेस्सी ने टीम को खिताबी जीत दिलाकर बेहतरीन भूमिका निभाई |
इस टूर्नामेंट में बेहतरीन खेलने के लिए मेस्सी को गोल्डन बॉल से सम्मानित किया गया जो एक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दी जाती है | इसके साथ ही मेस्सी अंडर - 23 टीम का भी अहम हिस्सा रहे जिसने बीजिंग ओलिंपिक 2008 में स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया |
पुरस्कारों से सजी मेस्सी की यात्रा
- बैलन डी ' ऑर - 8 बार (2009, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019, 2021, 2023)
- फीफा विश्व सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (2009, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019, 2021, 2023)
- यूरोपियन गोल्डन शू - 6 बार (2009 - 10, 2011 - 12, 2012 - 13, 2016 - 17, 2017 - 18, 2018 - 19)
- फीफा विश्व कप सिल्वर बूट - 2022
- फीफा विश्व कप गोल्डन बॉल - 2 बार (2014 और 2022)
- UEFA मेंस प्लेयर ऑफ दी ईयर अवार्ड - 2010 - 11, 2014 - 15)
- ला लीगा बेस्ट प्लेयर - सबसे मूल्यवान खिलाड़ी
- फीफा U 20 विश्व कप गोल्डन बॉल और गोल्डन बूट - 2005 और
- Copa अमेरिका गोल्डन बॉल और गोल्डन बूट जैसे खिताब भी सम्मान के रूप में दिए गए |
कितनी दौलत के मालिक हैं मेस्सी
दुनिया के महानतम फुटबॉलर्स में शुमार लियोनेल मेस्सी सिर्फ खेल में ही नहीं कमाई के मामले में भी टॉप स्टार हैं | रिपोर्ट्स के अनुसार, मेस्सी की कुल नेटवर्थ लगभग 850 मिलियन डॉलर है - भारतीय मुद्रा में करीब 7,700 करोड़ रुपये
उनकी आय स्रोत का बड़ा हिस्सा मैच फीस और ग्लोबल ब्रांड्स हैं जहाँ से उनकी जबरदस्त कमाई होती है और सबसे ख़ास बात ये है कि मेस्सी का एडिडास के साथ आजीवन समझौता है जिससे आने वाले भविष्य में भी उनकी लगातार कमाई होती रहेगी |
ब्रांड्स और करोड़ों की इनकम
सिर्फ कमर्शियल डील के जरिए ही वो हर साल लगभग 70 मिलियन डॉलर की कमाई कर लेते है | इनके ब्रांड्स की लिस्ट में -
- एप्पल
- पेप्सी
- मास्टरकार्ड
- कोनामी
- एडिडास
जैसे अंतर्राष्ट्रीय नाम शामिल हैं और शायद इसीलिए मेस्सी विज्ञापन की दुनिया में भी बड़े ब्रांड एंबेसडर है | इसके आलावा मेस्सी स्टोर्स, फैशन ब्रांड्स और होटल्स में भी पैसे लगाये हैं |
मेस्सी का लग्ज़री निवेश
लिओनेल मेस्सी ने अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा रियल एस्टेट में भी निवेश किया है | दुनिया के फुटबॉलर्स में लग्ज़री प्रॉपर्टी का शौक हमेशा से रहा है और इसमें मेस्सी सबसे आगे नज़र आते हैं | उनके आलीशान माकन एडोर्रा, मियामी, रोसारियो, बार्सीलोना और लंदन तक फैले हुए है | उनकी सबसे प्रीमियम प्रॉपर्टी इबिजा (स्पेन - कीमत 100 करोड़ से ज्यादा) में है | रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने अब तक 17,000 करोड़ रुपये रियल एस्टेट में निवेश किए है |मेस्सी की कार कलेक्शन
किसी फिल्म स्टार से कम नही है मेस्सी की कार कलेक्शन | उनके पास दुनिया की सबसे महंगी और शानदार गाड़ियां हैं जिनमें बड़े ब्रांड्स शामिल है जैसे -
- मर्सराती
- ऑडी
- रेंज रोवर
- मर्सिडीज
- खुद का प्राइवेट जेट (कीमत - 100 करोड़ रुपये)
तो ये थी कहानी फुटबॉल जगत के लीजेंड कहे जाने वाले लियोनेल मेस्सी की, वो न सिर्फ फुटबॉल की दुनिया में बल्कि निवेश, कमाई, विलासितापूर्ण जीवन और चैरिटी में भी योगदान करते हैं |




एक टिप्पणी भेजें