कनाडा देश के बारे में जानकारी
दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश कनाडा जनसंख्या कम होने के कारण यहाँ ज्यादा प्रदूषण नहीं होता है। हर जगह हरियाली से घिरा हुआ ये देश बेहद ही खूबसूरत है और दुनिया का सबसे बड़ा यूरेनियम उत्पादक माना जाता है। कनाडा उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में स्थित है। क्षेत्र की बात करें तो रूस के बाद कनाडा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है जिसका क्षेत्रफल 9.98 मिलियन वर्ग किलोमीटर है। इस देश की आबादी करीब 3 करोड़ 70 लाख के आसपास है लेकिन यहाँ की आबादी का 82% भाग शहर में और 18% गाँव में रहते हैं।
जैसा कि हम जानते हैं कि कनाडा एक देश है लेकिन इस देश का नाम कनाडा कैसे पड़ा??? दरअसल कनाडा नाम (कनाता) शब्द से लिया गया है जिसका शाब्दिक अर्थ है गाँव। सौ साल पहले ये जगह बिल्कुल खाली हुआ करती थी। इस देश की नींव 1 जुलाई 1867 को रखी गई। कनाडा की दो आधिकारिक भाषा है - इंग्लिश और फ्रेंच लेकिन यहाँ के कुछ लोग पंजाबी और चीनी भाषा का भी प्रयोग करते हैं। इस देश में पंजाब और गुजरात के लोग ज्यादा देखने को मिलेंगे। कनाडा दुनिया भर में सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा वाला देश माना जाता है।
कनाडा का राष्ट्रीय खेल लैकराॅस है लेकिन यहाँ पर लोग आइस हॉकी के भी दीवाने हैं। आपको बता दें कि यहाँ के लोग समुद्र में भी हाॅकी खेलते हैं दरअसल जब ठंड के समय समुद्र का पानी बर्फ बन जाता है तो ऐसे में वहाँ के लोग आइस हॉकी खेलते हैं। यहाँ पर आपको तीन हजार से भी अधिक झील देखने को मिलेंगे तभी तो इसे झीलों का भी देश कहा जाता है। यहाँ का तापमान -81.4° सेल्सियस तक पहुंच चुका है इससे ये पता चलता है कि कनाडा में बहुत ठंड पड़ती होगी।
कनाडा का सबसे बड़ा शहर है टोरंटो और ओटावा कनाडा की राजधानी है। कनाडा ऐसा देश है जहाँ के लोग पनीर खाना बेहद ही पसंद करते हैं।
सबसे ताकतवर देश अमेरिका ने इस देश पर दो बार हमला किया लेकिन दोनों बार कनाडा ने अमेरिका को हरा दिया। इस बड़े से देश में 630 अलग अलग तरह के पक्षी देखने को मिलेंगे। प्राकृतिक संसाधनों के मामले में ये देश बहुत बड़ा है
यहाँ के लोग अपनी संस्कृतियों को ध्यान में रखते हुए अपने रीति रिवाजों को बखूबी निभाते हैं। सऊदी अरब के बाद कनाडा एक ऐसा देश है जो सबसे ज्यादा तेल का उत्पादन करता है। बास्केटबॉल सबसे पहले कनैडियन लोगों द्वारा ही खेला गया था इसकी खोज भी कनाडा में हुई थी। कनाडा देश में सिक्खों की संख्या ज्यादा है जो 7 लाख के आसपास है।
यहाँ का एक नियम है जिसे Apology act कहते हैं इसका मतलब है कि अगर कोई इंसान किसी दूसरे इंसान को दुखी करता है या नुकसान पहुँचाता है तो उसे कोर्ट में जाकर मांफी मांगनी पड़ती है। कामा जाॅन कबाट (Kama John Cabot) ये कनाडा में पहुँचने वाले पहले शख्स थे।




एक टिप्पणी भेजें