जाति का अर्थ (Meaning of Caste)

'जाति' शब्द अंग्रेजी भाषा के 'Caste' शब्द का हिंदी रूपांतरण है। Caste शब्द पुर्तगाली भाषा के 'Casta' (कास्टा) से बना है जिसका अर्थ है― प्रजाति या जन्म भेद। Caste शब्द लैटिन भाषा के Castus से बना है।
       सबसे पहले कास्टा (Casta) शब्द का प्रयोग 'ग्रेशिया डी ओर्टा' ने प्रजातीय विभेदों को व्यक्त करने के लिए किया था, जिसमे आने वाली पीढ़ीयां अपने पिता का व्यवसाय इसीलिये अपनाती थी क्योंकि उन्हें प्रजातीय लक्षण अपने पिता से प्राप्त हुये थे।
                                                         
 भारतीय समाज मे जाति व्यवस्था एक अपूर्व संस्था है। भारत में शायद ही ऐसा कोई समूह है जो इसके प्रभाव से वंचित हो। वैसे जाती व्यवस्था विश्व के सभी स्थानों में मौजूद है, किन्तु यदि जाति व्यवस्था को अच्छी तरह से भारत मे ही समझा जा सकता है।


विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा दी गई जाति की परिभाषायें (Definition of Caste)

1.  हर्बर्ट रिजले ― "जाति, परिवार के समूह का एक संकलन है जिसका एक सामान्य नाम है, जो एक काल्पनिक पूर्वज, मानव या देवता से एक वंश परम्परा का दावा करते हैं। एक ही परंपरागत व्यवस्था को करने पर बल दिया देते हैं, और एक समजतीय समुदाय के रूप में उनके द्वारा मान्य होते हैं, जो अपना ऐसा मत व्यक्त करने योग्य हैं।"

2.  मजूमदार और मदान के अनुसार ― "जाति एक बन्द वर्ग है।" इस परिभाषा के अनुसार, जाति व्यक्तियों का एक वर्ग है जिसमें व्यक्ति की सभी स्थिति में परिवर्तन होना असंभव रहता है। वह अपने आप में बन्द है। दूसरे शब्दों में जाति की सदस्यता जन्म पर आधारित होती है। जो व्यक्ति जिस जाती में पैदा होता है वह आजन्म उसी जाति का रहता है, दूसरी जाति का नही हो सकता।

3.  श्री चार्ल्स कुले (C.H. Cooley)  के अनुसार, “जब एक वर्ग पूर्णतः आनुवंशिकता पर आधारित होता है तो हम उसे जाति कहते हैं।”
     अतः इन परिभाषाओं के आधार पर हम स्पष्ट कह सकते हैं कि जाति एक ऐसा सामाजिक समूह है जिसकी सदस्यता जन्म पर आधारित है जो अपने सदस्यों पर खान-पान, विवाह, पेशा और सामाजिक सहवास सम्बन्धी अनेक प्रतिबंध लागू करती है।







Post a Comment

और नया पुराने