Motivational quotes of Albert Einstein (अल्बर्ट आइंस्टीन के प्रेरणादायक विचार)

◆ वक्त बहुत ही कम है अगर हमें कुछ करना है तो अभी से शुरू कर देना चाहिए।

◆ जिंदगी एक साईकिल चलाने की तरह है, बैलेंस बनाए रखने के लिए आपको बराबर चलते रहना होगा।

◆ किसी भी इंसान का मूल्यांकन इससे किया जा सकता है कि वो क्या दे सकता है, इससे नहीं कि वो क्या ले सकता है।

◆ जो जीवन दूसरों के लिए जिया जाता है, केवल वही जीवन सार्थक जीवन है।

◆ अगर मेरे पास किसी समस्या को हल करने के लिए 1 घंटा हो तो मैं पहले 55 मिनट समस्या के बारे में सोचूँगा और बाकी 5 मिनट उसका हल सोचने के बारे में।



◆ शिक्षा वो है जो स्कूल में सिखाई गई चीजों के भूल जाने के बाद बचती है।

◆ जिस व्यक्ति ने कभी गलती ही नहीं की उस व्यक्ति ने कभी कुछ नया करने की कोशिश ही नहीं की।

◆ जीनियस 1% टैलेंट है और 99% हार्ड वर्क है।

◆ जब हम अपनी सीमाओं को स्वीकार कर लेते हैं तो हम उनके पार चले जाते हैं।

◆ मेरे पास कोई अलग से स्पेशल टैलेंट नहीं है मैं बस बहुत ज्यादा जिज्ञासु हूँ।

◆ तर्क आपको A से Z तक ले जाएगा लेकिन कल्पना आपको कहीं भी ले जा सकती है।

◆ पागलपन एक ही चीज बार बार करना और हमेशा अलग रिजल्ट की उम्मीद करना है।

◆ अपने आप को खुश करने का सबसे अच्छा तरीका दूसरों को खुश करना है।

◆ एक जहाज हमेशा सिर्फ किनारों पर ही सुरक्षित रह सकता है लेकिन वो किनारों के लिए बना नहीं होता है।

◆ ये दुनिया जैसा हमने इसे बनाया है ये हमारी सोच का परिणाम है, हम बिना अपनी सोच बदले इसे नहीं बदल सकते।


◆ कल्पना ज्ञान से ज्यादा महत्वपूर्ण है।

◆ कल से सीखो, आज जियो और कल की आशा रखो जरूरी ये है कि प्रश्न करना न छोड़ो।

◆ प्रशंसा के भ्रष्ट प्रभाव से बचने का एक ही उपाय है काम करते रहना है।

◆ कभी कभी लोग उन चीजों के लिए भी बहुत अधिक मूल्य चुकाते हैं जो मुफ्त में मिल जाती है।

◆ जो सही. होता है वो हमेशा प्रसिद्ध नहीं हो सकता और जो प्रसिद्ध होता है वो हमेशा सही नहीं हो सकता।

◆ जिंदगी जीने के दो तरीक़े हैं पहला ये है कि - कोई चमत्कार नहीं है और दूसरा ये है कि - दुनिया की हर एक चीज चमत्कार है।

◆ जो इंसान हमेशा सत्य और ज्ञान की खोज में लगा रहता है तो यह उस इंसान की सभी विशेषताओं में से सबसे बड़ी विशेषता हो सकती है।

◆ व्यक्तित्व कभी सुनने या देखने से नहीं बनता है बल्कि कड़ी मेहनत और लगातार काम करने से बनता है।

◆ पहले आपको गेम के नियम को सीखना चाहिए तभी आप किसी खिलाड़ी से बेहतर खेल पाओगे।



◆ यदि तथ्य से सिध्दांत नहीं मिलते हैं तो तथ्य को ही बदल डालिए।

◆ क्रोध सिर्फ और सिर्फ मूर्ख लोगों की छाती में बसता है।

◆ असली जोखिम से ही विश्वास की पहचान होती है।

◆ छात्र में रचनात्मक अभिव्यक्ति और ज्ञान में आनंद जागना ही शिक्षक की सबसे बड़ी कला है।

◆ शांति ताकत से कायम नहीं रखी जा सकती ये तो केवल समझ से प्राप्त की जा सकती है।

◆ दुनिया के बारे में सबसे ज्यादा जो बात समझ के बाहर है वो ये है कि इसे समझा जा सकता है।

◆ अगर हमें मानव जाति को जीवित रखना है तो हमें नयी सोच की आवश्यकता होगी।

◆ जो छोटी छोटी छोटी बातों में सच को गंभीरता से नहीं लेता उस पर बड़े मसलों पर भी विश्वास नहीं किया जा सकता।

◆ मैं भविष्य के बारे में ज्यादा नहीं सोचता क्योंकि यह तो बहुत जल्दी आ जाता है।

◆ कभी भी उस चीज को मत याद करिएगा जिसे आप देख सकते हो।

◆ एक चतुर इंसान समस्या को हल कर देता है और एक बुध्दिमान इंसान हमेशा उससे बचता है।

◆ वो सत्य है जो अनुभव के परिक्षण पर खरा उतरता है।

◆ जिस दिन से आप सीखना छोड़ देते हैं उस दिन से समझ लो कि आप मर चुके हैं।

◆ सफल व्यक्ति बनने का प्रयास मत करो बल्कि सिध्दांतों पर चलने वाला व्यक्ति बनने का प्रयास करो।

◆ जरूरी बात ये है कि हम कभी प्रश्न करना न छोड़े, जिज्ञासा के मौजूद होने के अपने खुद के कारण हैं।

Post a Comment

और नया पुराने